PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

महिला ने अपने ही डॉग से शादी रचा सभी को किया अचंभित, जानें बड़ी वजह,

divorced woman marries her dog in the presence of 200 guests London PTB News Desk Shocking News

PTB Shocking न्यूज़ PTB News डेस्क : एक महिला ने अपने जीवनसाथी से तलाक के बाद एसा कदम उठाया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई / क्रोएशिया में रहने वाली इस महिला ने पति से अलग होने के बाद दूसरी शादी का मन बनाया, लेकिन इस बार उसने किसी इंसान से नहीं बल्कि अपनी फीमेल डॉग से शादी की, जिसमें करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया /

अपनी डॉग के साथ, धूमधाम से शादी रचाने वाली 47 साल की अमांडा रेजार्स का कहना है कि इस शादी से वो बेहद खुश हैं / उन्होंने बताया कि उन्हें एक लाइफ पार्टनर में जो कुछ भी चाहिए, वो सब शेबा (फीमेल डॉग) में मिल गया है / ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार तलाक के बाद काफी महीनों तक अमांडा रेजार्स अकेली रहीं /

अब वो अपने नए पार्टनर शेबा के साथ बेहद खुश है / रेजार्स का कहना है कि शेबा उन्हें अपने पहले पति से ज्यादा खुश रखती है / उन्होंने अपनी डॉग के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की और उसे चूमते हुए अपना पार्टनर माना / अमांडा रेजार्स ने कहा, ‘वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है / वो मुझे हंसाती है, खुश रखती है और जब मैं परेशान हो जाती हूं, तो मुझे सहारा भी देती है /

divorced woman marries her dog in the presence of 200 guests London PTB News Desk Shocking News

अमांडा रेजार्स का कहना है कि बचपन से ही वो खुद को दुल्हन के लिबास में देखना चाहती थीं / दूसरी बार अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने दुल्हन की पोशाक खुद डिजाइन की, अपने फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि शेबा से शादी करना बेहद ही सुखद अहसास है, वो मुझे कभी तंग नहीं करती, मेरा काफी ख्याल रखती है / एक टीवी शो में आमांडा ने बताया कि उनकी डॉग जब दो महीने की थी तभी से उन्हें उससे प्यार हो गया था /

उसी समय उन्हें यकीन हो गया था कि वो एक दिन जरूर एक हो जाएंगे / टीवी शो के दौरान जब लोगों ने अमांडा से पूछा कि डॉग पालने के बाद उससे शादी करने का ख्याल कैसे आया? तो उन्होंने कहा कि प्यार कई तरह के होते हैं, लेकिन मेरा और शेबा का रिश्ता बहुत गहरा है और वो अपने इस नए रिश्ते को लेकर बेहद उत्सुक हैं साथ ही उन्हें उम्मीद है कि यह रिश्ता समय के साथ-साथ और भी गहरा होता जाएगा /