PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक... सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के 7 छात्राओं को जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में डिग्रियों और पदकों से सम्मानित कि... नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को बनाएंगे देश का नंब... जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इंटरव्यू के बीच में ही निकाला माइक, महिला पत्रकार से कही भद्दी शब्दावली

donald trump tossed aside the microphone during an interview saying your a fool heated exchange with female journalist

PTB Big न्यूज़ अमेरिका / वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर मीडिया के साथ अपने तीखे टकराव को लेकर चर्चा में हैं। एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान उनकी एक महिला पत्रकार से तीखी बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने इंटरव्यू बीच में ही समाप्त कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप एनबीसी न्यूज के चर्चित कार्यक्रम “Meet the Press” के लिए इंटरव्यू दे रहे थे।

.

.

बातचीत के दौरान चुनावी अनियमितताओं और प्रशासनिक नीतियों से जुड़े मुद्दों पर उनकी एंकर क्रिस्टन वेल्कर से तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि चर्चा के दौरान ट्रंप से 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित धांधली के दावों को लेकर सवाल पूछे गए। पत्रकार द्वारा इन दावों के समर्थन में सबूतों की मांग किए जाने पर ट्रंप ने अपनी नाराजगी जाहिर की और मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाए। इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने अपने प्रस्तावित 1.8 अरब डॉलर के

.

.

“एंटी-वेपनाइजेशन इनिशिएटिव” का भी बचाव किया। उनका कहना था कि यह योजना उन लोगों की सहायता के लिए बनाई गई है, जो मानते हैं कि पूर्व प्रशासन के दौरान उनके साथ अन्याय हुआ। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति Joe Biden के प्रशासन और मुख्यधारा के मीडिया की आलोचना की। बहस तब और तेज हो गई जब पत्रकार ने ट्रंप के दावों पर तथ्यात्मक प्रमाणों की मांग की। जवाब में ट्रंप ने कैलिफोर्निया में मतगणना प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए।

.

यह भी पढ़ें : ICON Ceramic ने Lovely Marbles & Sanitations के साथ मिलकर जालंधर में भारत की सबसे बड़ी लक्ज़री सिरेमिक गैलरी का किया गया उद्घाटन

.

वहीं एंकर ने चुनाव अधिकारियों के बयानों का हवाला देते हुए उनके आरोपों पर आपत्ति जताई। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। ट्रंप ने मीडिया संस्थानों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, जबकि पत्रकार ने अपने सवालों का बचाव किया। ट्रंप ने इंटरव्यू समाप्त करने की घोषणा की और चले गए। घटना के बाद इस इंटरव्यू के वीडियो की व्यापक चर्चा हो रही है। समर्थक और आलोचक दोनों ही इस घटनाक्रम पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : वैष्णो देवी जा रही ट्रेन 2 हिस्सों में बंटी, 1200 के करीब यात्री थे सवार

.