PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब, मां-बेटी की लाशें मिलने से फैली सनसनी, दामाद की हालत गंभीर, पुलिस जाँच में जुटी,

double-murder-punjab-mother-daughter-dead-bodies-found-house-son-laws-condition-critical

PTB Crime न्यूज़ बरनाला : पंजाब के बरनाला में बुधवार सुबह डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। यहां गांव सेखा में अज्ञात लोगों में घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या कर दी है जबकि बेटी के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। इस वारदात के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजदीप सिंह अपने ससुराल गांव सेखा में घर जमाई बनकर रह रहा था। मंगलवार रात अज्ञात लोग घर में घुसे और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजदीप की सास हरबंस कौर और पत्नी परमजीत कौर की मौत हो गई। वहीं राजदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं खून से लथपथ तीनों लोगों को पड़ोसियों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

मां-बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजदीप सिंह को लुधियाना के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Latest News