PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पोंग और भाखड़ा डैम से पानी छोड़ने से पंजाब के कई जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, NDRF की टीमें पूरी तरह से तैनात,

water-released-from-pong-and-bhakra-dams-flood-like-situation-many-districts-punjab-ndrf-teams-deployed

PTB Crime न्यूज़ होशियारपुर : पोंग और भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के कई जिले जलमग्न हो गए। होशियारपुर जिले में ब्यास नदी और रूपनगर जिले में सतलुज नदी के पास के कई गांवों में बाढ़ जैसा हालात पैदा हो गए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने से एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। वहीं, गुरदासपुर में जिला प्रशासन ने भी निचले इलाकों और ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

सरकार ने गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन जिलों के लोगों से ब्यास के आसपास न जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि होशियारपुर में पोंग बांध जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण तलवाड़ा, हाजीपुर, दसुया, टांडा और मुकेरियां गांवों के कई खेतों में बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी के पास स्थित निचले गांवों, खेतों और कुछ घरों में पानी घुस गया है।

जानकारी के अनुसार हाजीपुर ब्लॉक का बील सरियाना गांव दो-तीन फीट पानी में डूबा हुआ है, जिससे कुछ ग्रामीणों को पुरोचक के एक गांव के गुरुद्वारे में विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हाजीपुर क्षेत्र के पट्टी नाम नगर, हंडोवाल, उलाहा, ढाडे करवाल और पट्टी नवे घर गांवों और तलवाड़ा ब्लॉक के चंगरवान, चकमीरपुर और सथवान की कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

Latest News