PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में सुकृति-दि रिटेल लैब का डॉ. बी.एस. पोनमुदीराज, सलाकार, नैक के द्वारा उद्घाटन,

Dr B.S. Ponmudiraj Advisor NAAC inaugurates Sukriti The Retail Lab at KMV

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस कालेज, जालंधर अपनी छात्राओं के ज्ञान एवं रोजगार योग्यता के हुनर को बढ़ाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में सदा पहलकदमीयां करता रहता है। इसी श्रृंखला में विद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत सफलतापूर्वक चल रहे रिटेल मैनेजमेंट विभाग के द्वारा सुकृति-दि रिटेल लैब की स्थापना की गई।

भारत के उत्तर क्षेत्र में इस पहली रिटेल लैब का उद्घाटन डॉ. बी.एस. पोनमुदिराज, सलाहकार, नैक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबोधित होते हुए उन्होंने औद्योगिक रिटेल प्रक्रियाओं के बारे में व्यावहारिक तौर पर छात्राओं को जानकारी मुहैया करवाने के लिए ऐसा उत्तम प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए कन्या महाविद्यालय द्वारा किए गए गंभीर प्रयत्नों की भरपूर सराहना की ।

और साथ ही इस लैब को समय की मांग बताते हुए इसे छात्राओं को रिटेल मैनेजमेंट के क्षेत्र के साथ जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति सुयोग ट्रेनिंग देने के लिए एक मजबूत आधार भी बताया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए डॉ. बी.एस. पोनमुदिराज के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही बताया कि यह रिटेल लेब हुनर विकास की सिखलाई के लिए उचित ढांचे की संरचना में एक विशेष पहल है।

जो छात्राओं को रोजगार योग्यता पर ध्यान केंद्रित करते हुए उद्योग द्वारा संचालित उच्च गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से लैस है। लैब की स्थापना का उद्देश्य सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि छात्राओं को मार्केट के साथ संबंधित हुनर प्रदान कर उन्हें उनमें उद्यमी गुणों का विकास करना ही इस बात का मौलिक मकसद है।

एवं इसके द्वारा छात्राओं को प्रदान किया गया एक्सपोजर यकीनन ही उन्हें रोजगार प्राप्ति में भी मददगार साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने इस लैब की स्थापना के लिए डॉ. गोपी शर्मा, डायरेक्टर, डी.डी.यू. कौशल केंद्र, श्रीमती रश्मि शर्मा, कोर्स इंचार्ज एवं श्रीमती चेतना अरोड़ा के साथ-साथ रिटेल मैनेजमेंट विभाग के द्वारा किए गए प्रयासों की भी भरपूर सराहना की।