drug pills were found in the fields 260 lakh bribe taken by threatening to register fir case against si and asi Firozpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में 2.60 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर और ASI पर पुलिस ने केस दर्ज किया है / इन दोनों मुलाजिमों द्वारा पकड़ी गई नशीली गोलियों के बाद NDPS के एक मामले में घूस लेने का आरोप लगा था / विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई है /
. .उप कप्तान पुलिस NDPS मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि निर्मल सिंह निवासी गांव लालचिया ने हलफीया बयान में आरोप लगाए कि बलजिन्दर सिंह निवासी खम्बे नशीली गोलियां बेचता है, जिससे 23 मई को नशे की गोलियां पकड़ी गई थीं / बलजिन्दर ने कुछ नशे की गोलियां उसके खेत में छुपा दी थी, जिसका उसको पता नहीं था / आरोपी की निशानदेही पर सब इंस्पेक्टर पिप्पल सिंह और ASI रजिन्दर पाल खेत से नशे की गोलियां पकड़ी थी और उसी मामले में मुझे (निर्मल सिंह) से केस दर्ज करने की धमकी दे रिश्वत मांगी थी /
.पीड़ित निर्मल सिंह ने बताया कि बलजिन्दर सिंह ने पुलिस से डरकर कुछ नशीली गोलियां उसकी खेत में छिपाकर रख दी थीं, जिसका उसको पता नहीं था / 24 मई 2021 को CIA स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर पिप्पल सिंह और ASI रजिन्दर पाल ने छापेमारी की तो तीन बोरी नशे की गोलियां खेत से बरामद करके ले गए / इसके बाद दोनों मुलाजिमों ने निर्मल सिंह को बुलाया / निर्मल सिंह ने बताया कि जब मिलने गया तो सब इंस्पेक्टर पिप्पल सिंह और रजिन्दरपाल सिंह ने उससे पैसों की मांग की /
.
.निर्मल के मुताबिक 25 मई को 2 लाख रुपए बगीचा सिंह पूर्व सरपंच की हाज़िरी में सब इंस्पेक्टर पिप्पल सिंह और रजिन्दरपाल को दिया / वहीं पहले NDPS केस में फंसाने का डर दिखाकर 60 हज़ार रुपए ले चुके थे / जांच अधिकारी ने बताया इस सारे मामले की जांच इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह इंचार्ज नारकोटिक सेल के द्वारा करवाई गई / उप कप्तान पुलिस NDPS फ़िरोज़पुर ने भी इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह की रिपोर्ट पर सहमति जताई / इसके बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर सब इंस्पेक्टर पिप्पल सिंह और ASI रजिन्दरपाल के खिलाफ 7 प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988, 13 (2) प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है /
.निर्मल ने बताया कि उसके खेत में नशा तस्करी करने वाले बलजिन्दर सिंह ने पुलिस से डरकर कुछ नशीली गोलियां छिपाकर रख दी थीं, लेकिन इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है / 25 मई को आरोपी की निशानदेही पर सीआईए स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर पिप्पल सिंह और ASI रजिन्दर पाल ने छापेमारी की तो तीन बोरी नशीली गोलियां खेत से बरामद हुई थीं / निर्मल ने बताया इसी मामले को लेकर दोनों मुलाजिम नशे के मामले में केस दर्ज करने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहे थे / इसके बाद पुलिस को शिकायत दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
drug pills were found in the fields 260 lakh bribe taken by threatening to register fir case against si and asi Firozpur Punjab































