.
dsp devendra singh case will be registered like terrorists
देशद्रोही के पेच में फंसे डीएसपी को निलंबित कर आईबी और रा उसकी बेमानी के काळा चिट्ठे रही है खंगाल,
(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ जम्मू-कश्मीर (रिपोर्ट) अनिल भरद्वाज व PTB News टीम : पैसे के लालच में आने पर पुलिस की खाकी को कंलकित कर देशद्रोही दरविंदर सिंह जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश में आतंक का झाल बिछा रहा था / करोड़ों रूपये की डील के साथ कुख्यात आतंकियों के संपर्क में था /
.आतंकियों को चंडीगढ़ ले जाने के लिए 12 लाख रुपए में डील करने बाले देशद्रोही के मामले में रंगे हाथ फंसे एंटी हाईजैकिंग विंग के डीएसपी दरविंदर सिंह को बीते शनिवार को कुलगाम (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था और चार दिन की छुट्टी लेकर आतंकियों को सुरक्षित चंडीगढ़ ले जा रहा था /
.इस दौरान की गई जांच में यह भी पता चला है कि वह पहले भी रुपये पैसे की मोटी डील पर आतंकियों को सुरक्षित जगहों व खुफियां जानकारियां देता रहा है / पकड़े गए डीएसपी द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर नापाक इरादों के साथ आतंकी दल का मुखिया भी संपर्क में था था / उक्त दरविंदर सिंह के सारे चिठे खाखले जा रहे है और उनके खास संबधियों से भी बैंक खाते जांच किये जा रहे है /
.यह भी पता चला चला है कि वह लंबे समय से कुख्यात आतंकियों के लिए हथियारों की डील करता था / पूछताछ पर सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बडगाम, खमनु समेत एक दर्जन ठिकानों से छापेमारी की जा चुकी है / देशद्रोही के पेच में फंसे डीएसपी को निलंबित कर आईबी और रा उसके बेमानी व इनामी के चिठे खाखाल रही है /
.इन सभी के बीच जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने बयान जारी किया है और कहा कि दरविंदर सिंह को लेकर किसी तरह की कयासबाजी ना की जाए और बिना तथ्यों के बयान ना दिए जाएं / जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह के आतंकी कनेक्शन से राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है लगातार देवेंद्र सिंह से जुड़ी जानकारी पर टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ रही है /
.यही नहीं इस सभी के बीच जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने बयान जारी किया है और कहा कि दरविंदर सिंह को लेकर किसी तरह की कयासबाजी ना की जाए और बिना तथ्यों के बयान ना दिए जाएं / पुलिस ने साफ किया है कि देवेंद्र सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कोई गैलेंट्री अवॉर्ड नहीं मिला है / जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने मंगलवार को ट्वीट किया है कि दरविंदर सिंह को गैलेंट्री मेडल मिलने को जो बात सामने आई है वह गलत है /
.
उन्होंने यह भी कहा है कि दरविंदर सिंह को सिर्फ राज्य सरकार के द्वारा 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया था / यह सम्मान अगस्त 2017 में पुलवामा में बतौर डीएसपी एक आतंकी हमले को रोकने के लिए दिया गया था / आपको बता दें कि देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल खड़े किए थे और पुलवामा आतंकी हमले की जांच होनी चाहिए और दरविंदर सिंह के रोल को देखा जाना चाहिए /
जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से साफ कर दिया गया है कि इस मामले में एक स्पेशल टीम बनाई गई है, जो जांच कर रही है / जो अफसर, आतंकी गिरफ्तार हुए हैं उनकी जांच की जा रही है और पिछले सभी रिकॉर्ड को खंगाला जाएगा / सूत्रों की मानें तो डीएसपी पैसों के चक्कर में फंसकर आतंकियों के संपर्क में आया और लगातार उनकी मदद कर रह था / श्रीनगर में सेना मुख्यालय (आर्मी हेडक्वार्टर) के पास ही दरविंदर सिंह अपना एक बड़ा घर बना रहा था, जो घर बनाया जा रहा था, उसकी कीमत 3 करोड़ से अधिक थी /
अभी तक की जांच में सामने आया है कि डीएसपी ने आतंकी नावेद के साथ पैसों की लेन-देन कबूल की है / नावेद पर पिछले काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी और फोन कॉल के जरिए ही इस रैकेट का भांडा फूटा है / देवेंद्र सिंह पर पिछले दो दिनों से 24 घंटे नज़र रखी जा रही थी और शनिवार को उसे गिरफ्तार ही कर लिया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
dsp devendra singh case will be registered like terrorists






































