.
Due to non-receipt of post matric scholarship scheme, it became difficult to run the college
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : मेहर चंद पोलीटेकनिक कालेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया पोस्टमैट्रिक स्कालरशिप स्कीम की अनुदान जारी न होने के कारण कॉलेज चलाना मुश्किल हो गया है / उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ इस समय पर 3.42 करोड़ रुपए बकाया हैं / 2014 -15 के 25 लाख रुपए, 2015 -16 के 91 लाख रुपए,2016 -17 के 7लाख रुपए, 2017 -18 के 96 लाख रुपए और 2018 -19 के 124 लाख रुपए बकाया हैं /
..
इस के साथ स्टूडैंट वलफेयर और कालेज डिवैलमैंट के काम ठप्प हो गए हैं / स्टाफ को तनख्वाह देना मुश्किल हो गया है / उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धित कालेजों के प्रिंसिपल इकट्ठे हो कर डी.सी. श्री वरिन्दर कुमार शर्मा को भी मिले थे परन्तु अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकला है / इस वक्त पंजाब में हायर एजुकेशन का कृपा बहुत ही मुश्किल दौर से गुज़र रहा है / कॉलेज इस समय दोहरी चक्की में पिस रहे हैं /
..
एक तरफ़ से तो विद्यार्थियों में बाहर जाने का रुझान होने के कारण कालेजों में एडमिशन कम रही है और दूसरी तरफ़ पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम अधीन अनुदान जारी न होने के कारण कालेजों की रीड की हड्डी टूट गई है / कॉलेज के प्रिंसिपल ने उच्च आधिकारियों को इस संबंधित जल्दी से जल्दी फैसले के लिए गुजारिश की जिससे कालेजों को बंद होने से बचाया जा सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Due to non-receipt of post matric scholarship scheme, it became difficult to run the college




































