PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सोनिया से ED की पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी नेता, फूंक डाली बीच सड़क पर पार्टी नेता की कार,

ed sonia gandhi questioning congress workers protest bengaluru burned colleague car

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नेशनल हेराल्ड केस में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहा है / देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं / बेंगलुरु में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और एक सेंट्रो कार को आग लगा दी /

बताया जा रहा है कि ये कार एक कांग्रेस कार्यकर्ता की ही है, जिसमें विरोध जताने के लिए इस हरकत को अंजाम दिया / इसके अलावा शेषाद्रि पुरम, नेहरू जंक्शन पर भी एक कार के फूंके जाने की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है /

75 वर्षीय सोनिया गांधी ‘जेड प्लस’ सिक्योरिटी के बीच दोपहर के समय मध्य दिल्ली में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड पर विद्युत लेन में स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचीं / हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकीं सोनिया ने मास्क पहन रखा था और उनके बेटे राहुल गांधी व बेटी प्रियंका गांधी भी उनके साथ थे /

प्रियंका गांधी को ‘प्रवर्तन भवन’ मुख्यालय में ठहरने की अनुमति दी गई है ताकि स्वास्थ्य समस्या होने की स्थिति में वह अपनी मां के साथ रहें और उन्हें दवाएं दे सकें, लेकिन उन्हें पूछताछ वाले कमरे से दूर रखा गया है / राहुल बाद में वहां से चले गए /

सोनिया गांधी की पेशी से पहले दिल्ली पुलिस ने गांधी के जनपथ स्थित आवास और ED कार्यालय के बीच एक किलोमीटर के रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया / इलाके के आसपास यातायात पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया / पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई की आलोचना की है और इसे ”राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है /

Latest News