PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

DGP और AGTF प्रमुख के साथ CM भगवंत मान ने की बैठक, गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने के दिए सख्त आदेश,

CM Bhagwant Mann held meeting with DGP and AGTF chief gave strict orders to end gangster culture Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के DGP गौरव यादव और AGTF प्रमुख प्रमोद बान के साथ बैठक की, बैठक में मुख्यमंत्री ने कल अमृतसर में मुठभेड़ के दौरान मारे गए दो गैंगस्टरों की जानकारी ली, इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट के जरिए दी /

CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि आज उन्होंने DGP पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है / पंजाब से गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने और पंजाबियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए /

आपको बता दें कि बीते कल अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो शूटरों को मार गिराया गया था / मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए पुलिस बल व विशेष रूप से एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बधाई दी है /

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है / उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत आज पंजाब पुलिस ने अमृतसर में गैंगस्टर विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है / भगवंत मान ने गैंगस्टरों के खिलाफ इस अभियान को बड़ी सफलता से अंजाम देने वाले सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बधाई दी /

Latest News