PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के प्रधान सलाहकार, मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा,

electoral strategist prashant kishore became the principal advisor to punjab cm capt amarinder singh chandigarh 

electoral strategist prashant kishore became the principal advisor to punjab cm capt amarinder singh chandigarh 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति के बूते कांग्रेस को जोरदार एकतरफा जीत दिलाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जुड़ गए हैं / यह जानकारी खुद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दी है /

.

.

कैप्टन ने लिखा कि उन्होंने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है / हम पंजाब के लोगों की भलाई के लिए एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं / प्रशांत किशोर की नियुक्ति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है / प्रशांत किशोर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, पिछले विधानसभा चुनाव में भी कैप्टन की जीत में प्रशांत किशोर की रणनीति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी /

.

दस वर्षों से सत्ता से बाहर रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में प्रशांत किशोर सफल रहे / शुरुआत ‘कॉफी विद कैप्टन से की गई / प्रशांत किशोर की करीब छह सौ प्रोफेशनलों की टीम ने दिन-रात काम कर कैप्टन को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में सफलता हासिल की,

.

.

तब प्रशांत के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंजाब में कैप्टन की महाराजा वाली कड़क छवि को खत्म करने की थी, जिसमेंं वह सफल रहेेे / अब एक बार फिर पंजाब में चुनाव के लिए बस एक वर्ष से कम का समय है / इस बार सरकार के सामने चुनौती होगी कि वह कैसे दोबारा लोगों का विश्वास हासिल करे / प्रशांत किशोर को एक बार फिर अपने साथ जोड़कर कैप्टन ने बाजी मारी है /

.

आपको बता दें, इससे पहले गत वर्ष भी प्रशांत किशोर के कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जुड़ने की चर्चाएं हुई थी / तब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि प्रशांत किशोर हमारी मदद करेंगे / प्रशांत किशोर से उन्होंने पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बनाने पर बात की है / इस पर प्रशांत किशोर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है / अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि प्रशांत किशोर उनके साथ जुड़ गए हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

electoral strategist prashant kishore became the principal advisor to punjab cm capt amarinder singh chandigarh