सवालों के घेरे में जालंधर पुलिस, कैसे चला रहा था Amandeep अपना काला कारोबार, मालिक अपने साथी सहित जायेगा सीधे जेल,
PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : वाह रे Eurocan Global Immigration चलाने वाले अमनदीप सिंह तुमने तो अपनी चालाकी से पंजाब पुलिस को भी कर दिया आज हैरान? पुलिस प्रशासन में दोपहर से लेकर अभी तक चल रही है चर्चा? आखिर कैसे बिना लाइसेंस के Eurocan Global – Education & Immigration Services चला रहा था अपना धंधा, इससे भी बड़ी बात तो यह कि पुलिस प्रशासन सहित जिला प्रशासन भी इस बात से था बेखबर, आखिर कैसे Eurocan Global – Education & Immigration Services चलाने वाला अमनदीप सिंह बिना लाइसेंस के चलता रहा कारोबार आखिर क्यों नहीं पड़ी इस पर किसी की नजर,
आइये सबसे पहले आज की घटना आपको बताते हैं आखिर Eurocan Global – Education & Immigration Services के बिना लाइसेंस के ऑफिस चलाने का पता कैसे लगा, दरअसल गुरमीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह गांव हरियाओ कलां तहसील खतड़ा जिला पटियाला ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह उसने Eurocan Global – Education & Immigration Services के लुधियाना ऑफिस से (Sweden) का स्टडी वीज़ा Apply किया था /
Sweden में स्टडी वीजा लगवाने के संबंध में मेरी बात अमनदीप सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी / स्टडी वीज़ा लगवाने के लिए सौदा 12 लाख 50 हजार में तय हुआ था / जिनमें से मैने 20000 रूपये नकद पटियाला की ब्रांच में दिए थे और तो चैक जिनमें से एक चैक 3 लाख पचास हजार रूपये का और दूसरा चैक 5 लाख रूपये का लुधियाना ऑफिस में दिया था / इसके बाद जब में इनके ऑफिस जाता था तो यह मिलते नहीं थे सिर्फ हरप्रीत सिंह के साथ ही बातचीत होती थी /
जिसके कुछ समय बात इन्होंने मुख्य ऑफिस बुलाकर 1 लाख चालीस हजार रूपये वापिस कर दिए थे, जो सीधे मेरे अकाउंट में डाल दिए थे / इसके बाद मुझे पता चला कि इनका एक ऑफिस जालंधर के वासल मॉल में भी स्थित है / मैं आज से 20 दिन पहले भी इनके जालंधर ऑफिस आया था और इन लोगों ने यह बात कहकर मुझे भेज दिया कि एक हफ्ते का समय दे दो, लेकिन आज मैं जब इनके ऑफिस यानि Eurocan Global – Education & Immigration Services वासल मॉल सिविल लाइन जालंधर में आया तो मैंने इनके पास आकर बाकी के पैसे मांगे तो Eurocan Global – Education & Immigration Services के मालिक अमनदीप सिंह ने मेरे पैसे देने संबंधी कोई उचित जवाब नहीं दिया /

पीड़ित गुरदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि मुख्य पैसों की बहुत जरूरत है मुझे मेरे पैसे जल्द से जल्द दिलाये जाएँ / पुलिस व जिला प्रशासन से पीड़ित गुरदीप सिंह ने गुहार लगाई है कि अगर यह मेरे पैसे वापस नहीं करते करते हैं तो इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए / मुझे आज पता लगा कि इन लोगों के पास जालंधर जिले से संबंधित ट्रैवल एजेंट का कोई भी लाइसेंस नहीं है / इनके पास जो लाइसेंस है वह लुथियाना में Delving Visa के नाम से है और यह लोग जालंधर में Eurocan Global – Education & Immigration Services के नाम से काम कर रहे हैं /
यही नहीं पीड़ित गुरजीत सिंह ने यह भी कहा कि इन्होंने Eurocan के नाम से एक मैगजीन भी चला रहे हैं और उसका प्रकाशन करके पब्लिक में बाँट रहे हैं पर उस मैगजीन का कोई भी लाइसेंस नंबर नहीं है, जबकि भारत सरकार इस तरह की मैगजीन प्रकाशित करने के लिए पहले RNI नई दिल्ली से रजिस्ट्रेशन करवानी पड़ती है / ताकि वह इस तरह की मैगजीन प्रकाशित कर सकें / इस संबंध में अभी तक पुलिस प्रशासन का यह कहना है कि Eurocan Global – Education & Immigration Services व उसके मालिक के खिलाफ पीड़ित गुरजीत सिंह की शिकायत के आधार पर इमीग्रेशन के मालिक अमनदीप सिंह व इसके एक अन्य साथी के खिलाफ 406 420 IPC 13 PTPR Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की करवाई की जा रही है /
वहीं सोचने वाली बात तो यह है कि पॉश इलाके में पॉश बिल्डिंग में Eurocan Global – Education & Immigration Services का मालिक अमनदीप सिंह पिछले कई महीनों से अपना कारोबार बिना लाइसेंस के कैसे चला रहा था वह भी पुलिस प्रशासन की आंख के नीचे वहीं वासल मॉल के मालिक ने जिलाधीश द्वारा बीते दिनों जारी रेंट अग्रीमेंट की गाइडलाईन के बावजूद Eurocan Global – Education & Immigration Services के मालिक अमनदीप से बनते दस्तावेज क्यों नहीं मांगे और क्यों इसकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई /








































