PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई बोर्ड 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम,

Excellent CBSE Board 12th Class Result of Innocent Hearts Students

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) द्वारा वर्ष 2022-23 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा नूरपुर रोड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 13 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 169 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में नॉन मेडिकल में आशना शर्मा ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया,आयूष कालिया ने 96.4 प्रतिशत तथा ज्येष पंडित ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स में ग्रीन मॉडल टाऊन की सृष्टि गोयल 96.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही जबकि महक गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा अनीश सिक्का ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेडिकल में गौरांगी कोहली ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, श्रेया मोहन 95.4 प्रतिशत हासिल कर द्वितीय स्थान पर और वंश चड्ढा 95.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे। लोहारा ब्रांच में कॉमर्स में पूर्वी तलवार ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान व गज़ल ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ह्यूमैनिटीज में यशवी 94.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही।

पेंटिंग में कुल 8 विद्यार्थियों ने, मैथ्स में 1विद्यार्थी , अकाउंट्स में 1 व कैमिस्ट्री में 1 विद्यार्थी ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए।सभी स्कूलों के प्राचार्यों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

Latest News