PTB Sad न्यूज़ मुंबई : मशहूर एक्ट्रेस, लॉकअप कंटेस्टेंट और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आ रही है। यह जानकारी पूनम पांडे के आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका निधन हो गया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट वायरल होने के बाद लोग भी हैरत में हैं और किसी को भी यकीन नहीं कर आ रही।
..
.इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि “यह सुबह हमारे लिए दुखदायी है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर व्यक्ति जो कभी भी उनसे मिला, उसे उनका प्रेम मिला। दुख के इस समय में, हम अपनी गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।
. .हम उनके द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे।” पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये पोस्ट देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ का मानना है कि पोस्ट फेक है तो वहीं कुछ का कहना है कि उनका अकाउंट ही हैक हो गया है।
. ..







































