PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

जालंधर के नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

famous-schools-of-jalandhar-received-bomb-threats

.

PTB Breaking News जालंधर : पंजाब के जालंधर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। स्कूलों के प्रिंसिपल को धमकी भरी मेल भेजी गई। मेल मिलते ही तुरंत स्कूलों में चलती क्लास को बंद कर लाइटें बुझा दी गईं। इसके बाद पेरेंट्स को वॉट्सऐप, फोन कॉल और स्कूल एप की मदद से सूचना दी गई कि वह तुरंत अपने बच्चों को ले जाएं।

.

.

ढ़ाई बजे की जगह सुबह 11 बजे ही छुट्‌टी होने से पेरेंट्स भी घबरा गए। सभी अपने कामकाज छोड़ तुरंत बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जालंधर के KMV स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, IVY वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति स्कूल को यह धमकी भेजी गई है।

.

वहीं मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि ई-मेल से धमकी मिली है। एंटी साबोटाज टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। पूरे स्कूल को खंगाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर स्कूल खाली कराए गए हैं।

.

बम धमकी के बाद जालंधर के सारे स्कूल बंद कराए जा रहे हैं। APJ स्कूल, मायर वर्ल्ड, कैंब्रिज कोएड में भी छुट्‌टी की सूचना है। इस मामले में जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है।

.

.