PTB Big News फरीदकोट : फरीदकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां की केंद्रीय मॉडर्न जेल एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मोबाइल या सिम की बरामदगी नहीं, बल्कि जेल में 50 ग्राम नशीला पदार्थ पहुंचाने के मामला सामने आया है /
इस मामले में सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जेल में नशे कि सप्लाई कोई और नहीं बल्कि मोगा जिले में तैनात पंजाब पुलिस का एक ASI कर रहा था / उक्त आरोपी ASI की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है और उसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / मिली जानकारी के मुताबिक ASI पर पेशी से वापिस लौट रहे हवालातियों के जानकार से नशा लेकर उपलब्ध करवाने का आरोप लगा है / इस सारे मामले का खुलासा तब हुआ जब जेल प्रशासन की और से हवालातियों की तलाशी ली गई /
गिरफ्तार किये गए ASI से पूछताछ के बाद दोनों हवालातियों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है / आपको यह भी बता दें कि ऐसा यह एक मामला नहीं है जब एक ASI लेवल के अधिकारी को पुलिस ने ऐसे मामले में पकड़ा हो बल्कि इससे पहले भी कई पुलिस कर्मीं इस तरह से रंगे हाथों पकड़े गए हैं, लेकिन उसके बावजूद नशा सप्लाई की चैन टूटने का नाम नहीं ले रही है /








































