PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ए.वेणु प्रसाद ने की सभी लोगों से अपील, कहा लगाए अधिक से अधिक पौधे, स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण में दें अपना एहम योगदान,

A venu prasad appeal plant more and more trees and contribute clean and healthy environment

PTB Big News मोहाली : ए.वेणु प्रसाद अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री पंजाब और सीएमडी पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पंजाब के लोगों से राज्य में अधिक से अधिक पौधे लगाने और पंजाब को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में योगदान देने का आह्वान किया है।

ए.वेणु प्रसाद ने आज यहां 220 केवी सब स्टेशन पर पौधारोपण कर ग्रीन पीएसटीसीएल अभियान की शुरुआत की है। ए. वेणु प्रसाद ने सूचित किया है कि पीएसटीसीएल ने वर्ष 2016 के दौरान ग्रीन पीएसटीसीएल अभियान शुरू किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत पीएसटीसीएल पीएसटीसीएल के विभिन्न सब-स्टेशनों और आवासीय कॉलोनियों में 5000 पौधे लगाएगी।

उन्होंने कहा कि पीएसटीसीएल के सभी अधिकारियों को विभिन्न उपकेन्द्रों, कार्यालयों और आवासीय कॉलोनियों में खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण कर ‘वन महोत्सव’ के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपकेन्द्रों पर प्रतिनियुक्त किया गया है। सीए विनोद बंसल, निदेशक, वित्त एवं वाणिज्यिक, पीएसटीसीएल और योगेश टंडन, निदेशक, तकनीकी, पीएसटीसीएल ने भी इस अवसर पर पौधरोपण किया।

Latest News