PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

पंजाब में फ्री बिजली ने को लेकर समान्य वर्ग ने तय सीमा के बाद पूरे भुगतान को लेकर लगाया धरना, जाने पूरा मामला,

faridkot general category people protest against full charges of electricity if free limit crossed Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए दो महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की लेकिन इसमें सामान्य वर्ग को 601 यूनिट होने पर पूरा बिल भुगतान करने को कहा गया है। इसी के विरोध में समान्य वर्ग ने धरना शुरू किया है। उन्होंने शहर में बिजली घर के बाहर प्रचंड गर्मी में टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू किया है।

धरने में बैठे लोगों का कहना है कि जनरल वर्ग का होना कोई गुनाह थोड़े है, जिसकी सजा मुख्यमंत्री दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब वासियों को 300 यूनिट फ्री बिजली दिए जाने की घोषणा की थी। 1 जुलाई से फ्री बिजली देने की घोषणा तो सरकार ने कर दी है लेकिन जनरल वर्ग के लिए इसमें बड़ा पेंच लगा दिया गया है।

दो महीने में यदि 600 की जगह 601 यूनिट बिजली जनरल वर्ग खपत करेगा तो उसे पूरा बिल भुगतान करना पड़ेगा। धरने में बैठे एमसी विजय छावड़ा, राजिंदर दास रिंकू, नवदीप गर्ग आदि ने कहा कि सरकार को सभी लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली देनी चाहिए। चाहे उपभोक्ता किसी भी वर्ग का हो।

यदि 600 यूनिट से ज्यादा उपभोक्ता बिजली की खपत करता है तो सरकार ने जो बिजली दरें निर्धारित की हुई हैं, उसके अनुसार बिल का भुगतान करवाया जाए। जनरल वर्ग होने के नाते उनसे 600 की जगह 601 यूनिट बिजली बिल होने पर पूरा भुगतान करवाया जाना गलत है। सरकार को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए क्योंकि सरकार बनाने में गांव से लेकर शहर तक पूरे प्रदेश में जनरल वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Latest News