PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

पंजाब में इस स्थान पर मरणव्रत पर बैठे किसान नेता की हालत बिगड़ी, अटैक का बढ़ा खतरा,

faridkot punjab farmers protest farmer leader jagjit singh dallewala condition critical Big News

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला की साेमवार काे तीसरे दिन सेहत बिगड़ गई। डाक्टराें के मुताबिक शुगर का लेवल कम हाे गया है। इसके चलते अटैक होने का खतरा है। डाक्टरों ने किसान नेता काे अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी है।

हालांकि डल्लेवाला ने इससे इंकार किया है। प्रशासन डल्लेवाला काे जबरन अस्पताल ले जा सकता है। गाैरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब सरकार की वादाखिलाफी और महीनों की बैठकों के बाद भी अधिसूचना जारी नहीं करने के विरोध में 16 नवंबर से अनिश्चतकालीन धरना लगाकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया था।

डल्लेवाला का कहना है कि कि किसानों के धरनों पर सवाल उठाने वाली आम आदमी पार्टी के नेता धरने में से पैदा हुए है। चुनाव से पहले यह पार्टी खुद धरनों में शामिल होती रही है और अब जब उनके खिलाफ धरने लग रहे है तो उन्हें नफरत होने लगी है। सरकार तुरंत किसानाें की मांगाें काे पूरा करे तभी धरना खत्म हाेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली धरने में जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी ना देने को लेकर व किसानों के मालिकाना हक को दबाने, पिंक ब्लाइट से क्षतिग्रस्त धान, चाइना वायरस से क्षतिग्रस्त नरमे एवं बारिश से क्षतिग्रस्त धान का मुआवजा दिए जाने,

पराली को लेकर किए गए दर्ज केसों को रद्द करने की मांग काे लेकर धरना लगाया है। इसके साथ ही किसान गुरु काशी विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले आरोपित कुलपति के खिलाफ कार्रवाई करने तथा 5 नवंबर को चीनी मिल शुरू करने का वादा कर चालू ना करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

Latest News

Latest News