PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

फिक्की ने एचएमवी को एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन अवार्ड से किया सम्मानित,

FICCI Honours HMV Jalandhar with the Excellence in Higher Education Award Punjab

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय को 8वें फिक्की हायर एजुकेशन अवार्ड एक्सीलेंस अवार्डस, नई दिल्ली में ‘एक्सीलेंस इन इंस्टीट्यूशनल सोशल रिसपानसिबिलिटी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को भारत सरकार के माननीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत करद द्वारा सम्मानित किया गया। उनके साथ फिक्की के डायरेक्टर जनरल श्री अरुण चावला भी उपस्थित थे।

यह अवार्ड समारोह प्रति वर्ष फिक्की द्वारा पालिसी निर्माताओं, प्रशासकों, शिक्षाविदों तथा छात्रों को सम्मानित करने के लिए करवाया जाता है। एचएमवी को ज्यूरी चैनल द्वारा चयनित किया गया। इस पैनल के अध्यक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल टेक्नालोजी के चांसलर डॉ. आर.ए. मशेलकर थे। इंदिरा गांधी स्टेडियम काम्पलैक्स में आयोजित इस समारोह में

डॉ. विद्या येशवेदकर, चेयर-फिक्की हायर एजुकेशन तथा प्रो चांसलर सिम्बयासिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, को-चेयर फिक्की हायर एजुकेशन कमेटी श्री रवि पंचनंदन, श्री आयुष गुप्ता, डायरेक्टर एचआर, गेल इंडिया लिमिटेड, डॉ. महेश वर्मा, वाइस चांसलर – गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी तथा श्री मनब मजूमदार, डिप्टी सेक्रेटरी जनरल, फिक्की भी उपस्थित थे। विभिन्न स्तरों की स्क्रीनिंग के बाद एचएमवी को चुना गया। एचएमवी इस सम्मान को प्राप्त करने वाला पंजाब का एकमात्र कॉलेज है।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया को बधाई देते हुए बताया कि फिक्की समारोह में लगभग 60 देशों के 1200 राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय डेलीगेट्स ने भाग लिया। इस समारोह में 5000 से अधिक लोगों ने शिरकत की। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा कहा कि यह सम्मान डीएवी मेंटर्स के मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया है।

Latest News