PTB Big न्यूज़ लुधियाना : बीते 5 महीने से इंसाफ के लिए गुहार लगा रही दुष्कर्म पीड़िता महिला को अब उम्मीद की किरण नजर आई है / दरसअल अदालत के निर्देश पर थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने लोक इंसाफ पार्टी प्रधान विधायक सिमरजीत सिंह बैंस समेत 7 लोगों के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म, छेड़छाड़ तथा धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है / इससे पहले, अदालत के निर्देश के बावजूद पर्चा दर्ज न करने के विरोध में सोमवार को शिअद नेता व कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करने वाले थे,
. .हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी / अकाली दल ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है / इस केस में नामजद अन्य आरोपित कोट मंगल सिंह की गली नंबर 5 निवासी कर्मजीत सिंह, परमजीत सिंह, जसबीर कौर, ईशर नगर मेन रोड निवासी बलजिंदर कौर, ईशर नगर की गली नंबर 6 निवासी सुखचैन सिंह तथा पीए गोगी शर्मा हैं /
..
पुलिस ने ईशर नगर निवासी 44 वर्षीय महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है / महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि प्रापर्टी विवाद के चलते वो विधायक के संपर्क में आई थी, मगर विधायक ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए उसका शारीरिक शोषण किया / इसमें अन्य आरोपितों ने विधायक बैंस का साथ दिया /
. .पुलिस को शिकायत देने के बाद उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं / इस पर पुलिस कमिश्नर ने महिला की रक्षा के लिए उसे सिक्योरिटी प्रदान कराई / मगर इन्वेस्टीगेशन के नाम पर मामले को लटका दिया / इसके चलते उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया / चार दिन पहले अदालत ने पुलिस को विधायक बैंस व अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































