Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
fir filed against t series head bhushan kumar in alleged rape case

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर लड़की ने लगाए बलात्कार के गंभीर आरोप, मुंबई पुलिस नें दर्ज की FIR

PTB Big मनोरंजन न्यूज़ मुंबई : T – Series कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज हुआ है / आरोप है कि टी सीरीज के एक प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर उन्होंने एक 30 साल की लड़की से बलात्कार किया / मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है / रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुंबई के अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम दिया गया था / पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी / हालांकि अभी तक इस मामले में भूषण कुमार या उनकी टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है /

.

.

.

इससे पहले मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था / मरीना कुंवर ने आरोप लगाते हुए एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एक दिन उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया था / मैंने कहा कि मुझे कैसे पता चलेगा कि आप आ रहे हैं तो उन्होंने कहा मैं स्विफ्ट गाड़ी से आऊंगा जिसके जेट ब्लैक शीशे होंगे /

.

.

मैंने सोचा कि भूषण कुमार की ऐसी हालत हो गई क्या कि अब वह ऐसे ट्रैवल कर रहे हैं तो मुझे पता लग गया कि वह नहीं चाहते कि किसी को पता चले कि वह यहां मौजूद हैं इसलिए वह दूसरी गाड़ियों से मिलने आते थे / इसके बाद उन्होंने मुझे पर्सनली बुलाया था और फिर मेरे साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी / मैं आपको अपनी कॉल डिटेल्स से प्रूफ दे सकती हूं /भूषण कुमार ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था / उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बदनाम किया जा रहा है /

.

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें