PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, एच.एम.वी. ने शीरोज अवार्ड-2026 के साथ नारीत्व की भावना का जश्न मनाया, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, जालंधर के छात्रों ने माताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला ... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने ड्रग्स के गलत इस्तेमाल पर छोटी अवेयरनेस टॉक आयोजित की, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पंजाब के लोगों को भगवंत मान सरकार ने दी बड़ी राहत, पंजाब में बिजली दरों में की भारी कमी पंजाब में फिर चली गोलियां, सरपंच पर की फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग, गंभ... चारधाम यात्रा 2026 को लेकर ऑनलाइन शुरू हुई रजिस्ट्रेशन, इस दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर सुबह के समय ED की 15 टीमों ने फिर मारा छापा, सुखबीर बादल ने किया ऐलान, सरकार बनते ही गांवों और शहरों को करवाएंगे समान नागरिक सुविधाएं मुहैया,
Translate
[gtranslate]

स्ट्रीट पार्क में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां,

Fire in Kolkata's Street Park 10 vehicles on fire

.

.

.

Fire in Kolkata’s Street Park 10 vehicles on fire

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ कोलकाता : कोलकाता के पॉश पार्क स्ट्रीट इलाके में आज एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर आग लग गई / इस इमारत में कई कॉर्पोरेट कार्यालय हैं / एक दमकल अधिकारी ने बताया कि बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर सुबह करीब 11.10 बजे लगी आग में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है / इस इमारत का नाम एपीजे हाउस है /

.

.

बताया जा रहा है कि ‘कई दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के काम में लगी हुई हैं / इमारत को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है / इस इमारत में कई कॉरपोरेट कार्यालय और एपीजे सुरेन्द्र ग्रुप का मुख्यालय है /

.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुरूआत में, सुबह करीब 11 बजे हल्का धुंआ देखने को मिला लेकिन साढ़े ग्यारह बजे खिड़कियों से आग की लपट और धुआं बाहर निकलने लगा / घटना की पुष्टि शहर के महापौर और अग्नि सेवा मंत्री सोवन चट्टोपाध्याय ने की / अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है /

.

.

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों की मदद की ताकि किसी और इमारत में आग न लगे / दमकलकर्मी यह देख रहे हैं कि कोई इमारत के अंदर फंसा हुआ तो नहीं है / प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग एपीजे बिल्डिंग के सर्वर रूम में सुबह 11 बजे लगी / इमारत के अंदर विभिन्न तलों पर मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया / एपीजे बिल्डिंग स्टीफन कोर्ट बिल्डिंग से 100 मीटर दूर है / यहां 23 मार्च, 2010 को भयंकर आग लगी थी / जिसमें 40 लोगों की मौत हुई थी /

.

.

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

Fire in Kolkata’s Street Park 10 vehicles on fire