.
.
Fire in sales tax building in Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : आईटीओ पर स्थित सेल्स टैक्स की इमारत में गुरुवार को अचानक आग लग गई / आग इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया / इस हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है / अग्निशमन के वाहनों के दस मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया जिस से बड़ा हादसा होने से टल गया /
..
अग्निशमन के अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि सेल्स टैक्स के ऑफिस में रखे उपकरण के कारण आग लग गई, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग पर दस मिनट के अंदर ही काबू पा लिया गया था / घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है /
..
अग्निशमन विभाग ने बताया कि सेल्स टैक्स में आग लगने की सूचना हमें करीब सवा आठ बजे मिली थी / घटना की जानकारी मिलते ही हमने मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों को रवाना कर दिया / दमकल की गाड़ियों ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया, जिससे भारी नुकसान होने से बच गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Fire in sales tax building in Delhi






































