.
firing in two hookah bars in hanau city 8 people killed many injured attackers absconding germany
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जर्मिनी : जर्मनी में भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें करीब 8 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कम से कम 5 लोग घायल हो गए हैं / जर्मन मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया है कि जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार की शाम हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं /
..
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो हुक्का बार को निशाना बनाया / बताया जा रहा है कि संदिग्ध फरार हैं। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है / पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ / वहीं दूसरी गोलीबारी की घटना अरेना बार में घटित हुई /
..
पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार रात मिडनाइट शीशा बार में रात के 10 बजे (स्थानीय समय) आठ से नौ गोलियां चलाई गई थीं / हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है / यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है / घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन को घटनास्थल से रवाना होते हुए देखा गया /
.इसके बाद दूसरे शीशा बार- अरेना बार में गोलाबारी हुई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / बिल्ड न्यूजपेपर के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है / यह अभी साफ नहीं हुआ है कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है /
.
पुलिस ने कहा कि उन्हें हमलावरों की पृष्ठभूमि के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है / उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने की अपील की है, हालांकि घटना के पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं चल पाया है / इससे कुछ दिनों पहले बर्लिन म्यूजिक वेन्यू में हुई गोलीबारी में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
firing in two hookah bars in hanau city 8 people killed many injured attackers absconding germany






































