.
nirbhaya case convict vinay hit his head in the wall India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : निर्भया मामले में डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों (अक्षय सिंह ठाकुर, मुकेश सिंह, पवन कुमार गुप्ता और विनय कुमार शर्मा) की हालत खराब है और अजीबो-गरीब हरकतें करने लग गए हैं / वहीं फांसी से बचने के लिए अब चारों नए-नए तरीके भी अपनाने लगे हैं /
..
दोषी विनय ने भी कुछ ऐसा ही किया है / उसने दीवार पर अपना सिर मारकर खुद को घायल करने की कोशिश की / उसके सिर पर मामूली-सी चोट आई है / वह खुद को ज्यादा चोट पहुंचाता उससे पहले सुरक्षाकर्मी ने उसे काबू कर लिया / वहीं इस घटना के बाद तिहाड़ प्रशासन अन्य सेल में बंद निर्भया के दोषियों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है /
..
तीसरी बार डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के दोषियों के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है / चारों दोषियों का बोलचाल अब पहले की तुलना में कम हो गया है / जेल अधिकारियों ने बताया कि चारों की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है / इस घटना के बाद अब अन्य दोषी भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से एक कर्मचारी हमेशा नजर बनाए हुए है /
..
तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि डेथ वारंट के बाद सबसे ज्यादा विनय सहमा हुआ है / डेथ वारंट जारी होने के बाद उसने फांसी को लेकर जेल अफसरों से काफी बार सवाल भी किए / आपको बता दें कि अब चारों दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी देने का डेथ वारंट जारी किया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
nirbhaya case convict vinay hit his head in the wall India






































