PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में नई कैबिनेट की बैठक हुई / इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई / कैबिनेट ने किसान आंदोलन और भारत बंद के प्रति समर्थन जताया / बैठक में एकमात्र किसानों के भारत बंद को लेकर चर्चा हुई और अन्य एजेंडे को अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया / चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी कैबिनेट की दूसरी और मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के शपथ लेने के बाद पहली बैठक है /
. .मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बैठक में सभी मंत्रियों का स्वागत किया / उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं / लाेगों की उम्मीदों को पूरा करने और आम लोगों को राहत देने के लिए एक रोडमैप बनाने की जरूरत है / लोगों की उम्मीद के अनुरूप पंजाब के विकास के लिए जुट कर काम करने की जरूरत है /
.बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका ने कहा कि आज की बैठक में कोई एजेंडा नहीं था। बैठक में कैबिनेट ने किसानों द्वारा दिए गए भारत बंद काे अपना समर्थन दिया / अब कैबिनेट की अगली बैठक 1 अक्टूबर को होगी / बैठक के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंत्रियों को लंच दे रहे हैं /
.

आपको यह भी बता दें कि कल 15 कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार सुबह 10.30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई / अभी मंत्रियों को विभाग भी नहीं बांटा गया है / इस बैठक एक औपचारिक बैठक माना जा रहा है / बैठक में मुख्यमंत्री चन्नी चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले के कामकाजों को लेकर चर्चा कर सकते हैं / बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों को उनके नए दफ्तरों में कुर्सी पर भी बैठाएंगे / बताया जाता है कि मुख्यमंत्री चन्नी आज ही मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जा सकता है /
.इस बैठक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित सभी 18 मंत्री भाग ले रहे हैं / इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दो उपमुख्यमंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी साेनी के साथ बैठक की थी / इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी / आज की बैठक के लिए कोई एजेंडा तय नहीं था, बताया जाता है कि कैबिनेट में पंजाब की सियासी हालत सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई /
.बताया जाता है कि बिजली के रेट और बिजली कंपनियों के साथ समझौताें के बारे में भी कैबिनेट में विचार किए जा सकते हैं / बैठक में नई सरकार के एजेंडे और उसकी कार्यप्रणाली पर भी चर्चा होने की खबर है / मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी मंत्रियों को कार्यालय में समय देने और कार्य को पारदर्शिता के साथ जल्द निपटाए जाने को कहा / आपको यह भी बता दें कि विनी महाजन की जगह राज्य के नए मुख्य सचिव बने अनिरूद्ध तिवारी के लिए यह पहली कैबिनेट बैठक है /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































