PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह लगातार जीत की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। लगभग उनकी जीत तय हो चुकी है क्यों वह 1,75,807 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक चन्नी के खाते में 3,89,509 वोट मिल चुके हैं। उनकी जीत को देखकर समर्थकों में खुशी की लहर है। चरणजीत सिंह जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए जालंधर के मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं।
इस दौरान उनके साथ आदमपुर के विधायक सुखविंदर कुमार कोटली व आप से कांग्रेस में शामिल हुए सुशील रिंकू के किसी समय साथी रहे अश्वनी जंगरल भी मौजूद थे, इस दौरान विधायक कोटली ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी सबसे ज्यादा वोटों के साथ जीतेंगे। यही नहीं इस दौरान जालंधर पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने विरोधी प्रत्याशी BSP नेता बलविंदर कुमार को गले भी लगाया। चरणजीत चन्नी की जीत पर जहां समर्थकों में खुशी है, वहीं परिवार में भी खुशी की लहर है।
आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सुशील रिंकू, तीसरे नंबर पर पवन कुमार टीनू, चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह केपी और पांचवें नंबर पर बलविंदर कुमार का नाम शामिल है। चरणजीत सिंह चन्नी की जीत पक्की है, बस घोषणा होना बाकी है। चरणजीत सिंह चन्नी ने 3 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। चरणजीत चन्नी 1,75,807 के साथ आगे चल रहे हैं। जालंधर में अब तक 10 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है।
जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को चुनावों में मिली परचंड जीत के बाद डीईओ डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने प्रमाण पत्र दिया।
अब तक के रुझान:–
चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस)- 3,89,509 वोट
सुशील रिंकू (भाजपा)- 2,13,702 वोट
पवन टीनू (आप)- 2,08,549 वोट
महेंद्र सिंह केपी (अकाली दल)- 67811 वोट
बलिवन्दर कुमार (बसपा)- 59,540 वोट