PTB News

Latest news
जालंधर, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, दो दिन से घर से गायब था युवक, पंजाब, विजिलेंस विभाग के SSP को किया सस्पेंड, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण पर NCC कैडेट्स द्वारा नु... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸਰਤਾਜ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ, सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अपने विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और सफल प्रयोगो... इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने युवा माइंड को हरियाली की ओर बढ़ने और हर दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप म... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ 2025, बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी; जानें क्या है मामला PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का तिरंगा फहराकर किया उद्घाटन, अयोध्या : मंत्रोच्चारण के साथ राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर...
Translate

पंजाब, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, नहीं घटाई जाएगी Z+ सुरक्षा, किसने कहा?

former-cm-delhi-arvind-kejriwal-z-plus-security-will-remain-intact-punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / होशियारपुर : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब में हैं। अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पंजाब के होशियारपुर में हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कटौती नहीं होगी। पूर्व सीएम के पास पहले की तरह पूरा सुरक्षा काफिला रहेगा। केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा बरकरार रहेगी। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है।

.

IB के इनपुट है कि अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों से जान का खतरा है। दिल्ली चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस की ओर से भी गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से यह इनपुट साझा किए गए थे। यहां तक की केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवानों की सुरक्षा टुकड़ी तैनात करने पर भी सियासी बवाल हुआ था। इधर, आप के राष्ट्रीय संयोजक वीरवार से पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना ध्यान शिविर में चले गए।

.

.

अरविंद केजरीवाल के विपश्यना में जाते ही दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा चंडीगढ़ पहुंचे। सिरसा ने केजरीवाल पर निशाना साधते कहा कि खुद को दिल्ली का मालिक बताने वाले अब किराएदार भी नहीं रहे। दिल्ली की आपदा अब पंजाब आ चुकी है। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल बिना कुर्सी के नहीं रह सकते, इसीलिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिमी से उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है,

.

ताकि वे पंजाब से राज्यसभा पहुंच सकें। सिरसा इससे पहले मोहाली में 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने को लेकर आयोजित समागम में शामिल हुए। उन्होंने मोहाली के फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेका। उन्होंने सिख दंगों के दोषियों के बारे में 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गठित एसआईटी की कार्रवाई की जानकारी साझा की।

.

.

सिरसा ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान को हटाने की पूरी तैयार कर ली थी। कई विधायकों ने समर्थन तक कर दिया था, लेकिन पंजाब सीएम की कुर्सी पर केजरीवाल के बैठने पर विधायकों ने सहमति नहीं दिखाई। केजरीवाल के विपश्यना पर सिरसा ने कहा कि काफिले में 50 गाड़ियां, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी देखकर लगता नहीं कि वह ध्यान करने पहुंचे हैं।

.

Latest News