PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने किया पार्टी में शामिल,

former-mp-mohinder-singh-kaypee-joined-the-shiromani-akali-dal-party

.

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद रहे महिंदर सिंह केपी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। सोमवार को पार्टी जॉइन कराने के लिए अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल उनके घर पहुंचे। इससे पहले देर रात केपी को मनाने के लिए पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी उनके घर पहुंचे थे। मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

.

.

.

महिंदर सिंह केपी ने कहा- मेरा परिवार कांग्रेस में पिछली तीन पीढ़ियों से काम कर रहा है। मेरे परिवार ने कांग्रेस की बहुत सेवा की है। ‎‎मेरे पिता कांग्रेस में रहते हुए शहीद हुए थे। कांग्रेस शहीदों के परिवारों के साथ ऐसा कर रही है। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ी। केपी ने कहा- अगर शहीदों के परिवार के साथ कांग्रेस बेइंसाफी करेगी।

.

.

अगर उन्हें उनका बनता हुआ मान सम्मान न मिले तो ‎‎मन में दुख होता है। केपी ने कहा- मैंने पार्टी नहीं छोड़ी है, पार्टी के रवैइये से लग रहा है कि पार्टी ने हमें निकाला है। ‎परिवार दरनिकार किया गया था। 2022 में चुनावों के दौरान पार्टी द्वारा की गई बदसलूकी मुझे आज भी याद है। मेरे मन को कितनी ठेस पहुंची थी, ये सब मुझे याद है। ‎

.

.

.