PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर के जिलाधीश ने स्कूल प्रबंधकों/प्रिंसीपलों को “सेफ स्कूल पालिसी” की पालना करने के दिए सख्त निर्देश,

jalandhar-district-magistrate-himanshu-aggarwal-gave-strict-instructions-to-school-managers-principals-to-follow-the-safe-school-policy

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : स्कूल बसों में जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिले के अलग-अलग स्कूलों के प्रबंधकों/प्रिंसीपलो को ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान डा.अग्रवाल ने कहा कि 10 मई तक हर हाल में स्कूल वाहनों को ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति के मापदंडो के अनुसार बनाया जाए।

.

.

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों/प्रिंसीपलो के साथ बैठक दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनदेखी/लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति के मानदंडों के अनुसार स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हो, वाहनों में अग्निशामक यंत्र, अटेंडेंट और स्टाफ की वर्दी, प्रदूषण नियंत्रण मंजूरी, फायर स्टेशन और पुलिस आदि का संपर्क नंबर,

.

.

स्कूल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगा हो, बसों में जाने वाली छात्राओं के लिए महिला अटेंडेंट होनी चाहिए, प्राथमिक उपचार में किट और बसों में ओवरलोडिंग नहीं करना शामिल है। डा. हिमांशु अग्रवाल ने सभी स्कूलों के प्रबंधको/प्रिंसीपलो को निर्देश दिए किया कि वे अपने-अपने स्कूलों में नीति नियमों की पालना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में यदि कोई कमी है तो उसे 10 मई तक दूर कर लिया जाए।

.

.

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि तय समय सीमा में नियमों की पालना सुनिश्चित नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डा.अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन सेफ स्कूल वाहन नीति के बारे में लगातार जागरूकता फैला रहा है और आने वाले दिनों में स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें विषय विशेषज्ञ नीति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस दौरान रिजीनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी सचिव अमित महाजन, आर.टी.ए. अमनप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

.

.

.

Latest News