PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

पंजाब के पूर्व डीजीपी सैनी की मुल्तानी अपहरण मामले में जमानत याचिका हुई रद,

Former Punjab DGP Saini canceled bail application in Multani abduction case

Former Punjab DGP Saini canceled bail application in Multani abduction case

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है / IAS अधिकारी के बेटे बलवंत सिंह मुल्तानी के अपहरण और हत्या के मामले में सैनी की अग्रिम जमानत रजनीश गर्ग की अदालत नेे रद कर दी है / इससे पूर्व कोर्ट ने वर्ष 1991 में लापता हुए IAS के बेटे बलवंत सिंह मुल्तानी गुमशुदगी मामले में सैनी को अग्रिम जमानत दे दी थी, जिसे आज रद कर दिया गया /

.
.

सैनी के खिलाफ इसी साल मई में मोहाली के मटौर थाने में केस दर्ज किया गया था / इसके बाद मामले में सैनी के खिलाफ एक महिला भी सामने आई थी जो खुद को मामले का चश्मदीद बता रही हैंं / पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की एडवोकेट गुरशरण कौर मान का कहना है कि उन्होंने 13 दिसंबर, 1991 की सुबह सेक्टर 17 के थाने में स्वयं बलवंत सिंह मुल्तानी को देखा था जब वह पुलिस टॉर्चर के बाद इतनी बुरी हालत में था कि दो कदम भी नहीं चल पा रहा था / ऐसे में उसके फरार होने का सवाल ही नहीं उठता /

गुरशरण ने बताया था कि 1991 में चंडीगढ़ में हुए एक आतंकी हमले की जांच के दौरान पुलिस ने बलवंत मुल्तानी को दिसंबर में उसके घर से हिरासत में लिया था / बलवंत की उनके पति प्रताप सिंह मान से दोस्ती थी तो पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया / सैनी उस समय चंडीगढ़ के एसएसपी थे / सैनी के आदेश पर पुलिस ने दोनों को सेक्टर 11 और सेक्टर 17 के थानों में बुरी तरह टॉर्चर किया था /

.

मान ने कहा है कि 12 दिसंबर को सेक्टर 17 के थाने में सैनी ने उनके सामने बलवंत सिंह को बुरी तरह से पीटा जिसमें उसकी आंख तक बाहर निकल गई थी / अगले दिन सुबह बलवंत को अचेत अवस्था में देखा गया था / तब उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी / पुलिस ने दोनों को छह दिन की हिरासत में रखने के बाद आतंकी हमले में संलिप्तता के आरोप लगाकर अदालत में सिर्फ उनके पति को पेश किया, बलवंत के बारे में कहा कि वह हिरासत से फरार हो गया है /

.
.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Former Punjab DGP Saini canceled bail application in Multani abduction case

Latest News