PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामुवालिया के PA ने लगाया लाखों रुपए का चूना, भागा विदेश, FIR दर्ज,

former union minister balwant singh Ramuwalia pa gurpaal singh ran abroad after duping lakhs of rupees FIR Registered

PTB Big न्यूज़ मोगा : पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामुवालिया के पी.ए. द्वारा उनके घर पर चोरी करके फरार होने का मामला सामने आया है। पी.ए. की पहचान गुरपाल सिंह निवासी गांव पक्खरवड्ड हॉल निवासी नजदीक आश्रम जंगपुरा दिल्ली के रूप में हुई है। पी.ए. ने पूर्व मंत्री के गांव रामूवाला नवां में स्थित घर से लाखों रुपए नकदी, सोने के गहने, शेयर आदि चोरी कर लिए।

इस संबंध में पुलिस ने गुरपाल सिंह, उसके जीजा रेशम सिंह, बहन राज कौर व भांजी समरप्रीत कौर निवासी गांव सरावां जैतो फरीदकोट के खिलाफ थाना मेहना में विभिन्न धारओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत पत्र में बलवंत सिंह रामूवालिया के करीबी रिश्तेदार बलकार सिंह निवासी दल सिंह वाला हाल निवासी गांव रामूवाला नवां ने कहा कि वह 20 साल से बलवंत सिंह रामूवालियों के साथ रह रहा है सभी खातों को देखता है।

उन्होंने कहा कि रामूवालिया के साथ गुरपाल सिंह लंबे समय से निजी सचिव के पद पर कार्यरत था और कुछ ही समय में उसने हमारा विश्वास जीत लिया। इसके बाद धीरे-धीरे उसने गांव रामूवाला नवां स्थित घर से कीमती सामान, पैसे, गहने गायब करने लगा और 3 महीने पहले हमें बताए बिना विदेश भाग गया। अब पता चला है कि गुरपाल सिंह विदेश जाने से पहले हेराफेरी करके गायब किया सामान, जिसमें 30-35 तोले सोना, नकदी, टोरस कम्पनी के एक हजार शेयर अपने जीजे रेशम सिंह,, बहन राज कौर व भांजी समरप्रीत कौर के पास रखें हैं।

इस तरह आरोपी ने हमें विश्वास में लिया और करीब 75 लाख रुपए मूल्य का कीमती सामान, आभूषण, शेयर, प्रमाण पत्र आदि चुरा लिया। इसकी जानकारी रामूवालिया को दी गई तथा व IG फरीदकोट रेंज को भी इसके खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया। जिन जिला पुलिस प्रमुख मोगा को मामला दर्ज करने का आदेश देने वाले के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया था। मामले की आगे की जांच सहायक अधीक्षक राज सिंह द्वारा की जा रही है।

Latest News