PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर के घर पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मारी रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में होगी जांच,

punjab chandigarh vigilance bureau raids punjab police aig ashish kapoor house

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राजनीतिक दलों के नेताओं के बाद अब अफसरों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विजिलेंस ब्यूरों की टीम आज दबिश के लिए पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर के आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उनकी संपत्ति का टेक्निकल परीक्षण किया जा रहा है, हालांकि इस मामले में पर अभी कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम एआइजी आशीष कपूर के सेक्टर-88 स्थित मकान नं. 2010 में रेड करने पहुंची। टीम सुबह 5 बजे से पहले ही पहुंच गई थी। रेड अभी जारी है। इस संबंध में जब मोहाली जिले के अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। फिलहाल इतनी ही जानकारी मिली है कि आशीष कपूर की संपत्ति की टेक्निकली जांच की जा रही है।

टीम अभी उनके घर के अंदर ही मौजूद है। अधिकारियों के बाहर आने के बाद ही कुछ डिटेल मिल पाएगी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो इन दिनों सक्रिय है। गत दिवस भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) जालंधर नरेश कलेर और एक प्राइवेट एजेंट रामपाल उर्फ राधे को काबू करके उनके पास से वाहनों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए थे, साथ ही रिश्वत की रकम के 12.50 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे।

Latest News