.
Fun games organized for kindergarten children in the campus of Ivy World School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : वासल एजुकेशनल सोसाईटी द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर के परिसर में किंडरगार्डन के बच्चों के लिए ‘फन गेम्ज़’ गतिविधि का आयोजन करवाया गया / बच्चों को खेलना बहुत पसंद है और खेल हमें हँसाते और उत्साहित करते हैं / बच्चे विद्यालय में कई खेलों में भाग लेते हैं और कई प्रकार के खेल खेलते हैं जिनसे उन्हें शारीरिक और मानसिक बल प्राप्त होता है /
..
इस गतिविधि में भी बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया / बिगनर्सज के नन्हें–मुन्हें बच्चों ने ‘बीे–रेस’ में भाग लिया / के वन के बच्चों ने खेल में आगे बढ़ते हुए हुला–हुप्स, बेटन–रेस, गेंद को संतुलित करना, गेम ऑफ हंटिंग बर्ड और बाधा दौड़ में उत्साह से भाग लिया / के टू के बच्चों ने ‘पिक एंड रन विद बॉल’ और ‘डे्रसिंग अप’ जैसे खेलों के साथ अपने दिन का आनंद लिया /
.वासल एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री के.के. वासल जी, उपप्रधान श्री आर. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव वासल, निदेर्शिका श्रीमती इना वासल, सी.ई.ओ. श्री राघव वासल जी ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी खूब प्रशंसा की तथा उन्हें बधाई दी /
.इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने भी सब बच्चों को बधाई दी और भविष्य में ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इस प्रकार की अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Fun games organized for kindergarten children in the campus of Ivy World School




































