.
Jalandhar traffic Police driver of the car public Traffic Rules Near Main Road Jalandhar Near Bus Stand
इस मामले में ADCP ट्रैफिक ने PTB News को दिया जवाब,
(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते दिनों PTB News ने जालंधर ने बस स्टैंड के पास स्थित रोडवेज वर्कशाप के बाहर सबसे व्यस्त सड़क मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों के सामने ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उठाते हुए एक कार चालक कार में ही अपना लेपटॉप और प्रिंटर रख अपना धंधा चमका रहा है की खबर को उजागर किया था /
..
इस दौरान पीटीबी न्यूज़ ने जालंधर ट्रैफिक पुलिस के एसीपी हरबिंदर सिंह भल्ला से फ़ोन पर इस मामले में जल्द करवाई करने का आश्वासन भी दिया था / दूसरे दिन जब पीटीबी न्यूज़ ने दोबारा जब ACP ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला से जब बात की तो उन्होंने कहा था की हमने ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों को आज भेज कर उक्त कार चालक को वहां पर गाड़ी लगाने से रोक दिया है और वह अब भविष्य में ट्रैफिक रूल्स का पालन करेगा /
.
ACP ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला द्वारा पीटीबी न्यूज़ को दिए गए इस बयान के अगले दिन जब फिर से पीटीबी न्यूज़ ने उक्त कार चालक वहां पर अब दोबारा ट्रैफिक रूल्स तोड़ रहा है या नहीं सम्बन्धी जाँच की तो पाया की उक्त कार चालक दोबारा से वहीं पर खड़ा होकर अपना धंधा ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों की आंख के नीचे कर रहा है / आस पास खड़े ऑटो चालकों ने बताया कि यह कार चालक सुबह करीब 9.30 के आसपास आ जाता है और दोपहर 1-2 बजे तक यहां रहता है /

इस मामले में ACP ट्रैफिक से हरबिंदर सिंह भल्ला से अब पीटीबी न्यूज़ ने बात करने की बजाए ADCP ट्रैफिक गगनीश शर्मा से ही बात करना उचित समझा ताकि शहर में किस तरह से ट्रैफिक रूल्स पुलिस मुलाजिमों की आँख के सामने तोड़े जा रहे हैं / इस दौरान पीटीबी न्यूज़ के साथ हुए बातचीत के दौरान ADCP ट्रैफिक गगनीश शर्मा आश्वासन दिए की ट्रैफिक रूल्स को जो फॉलो नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी / उन्होंने पीटीबी न्यूज़ का धन्यवाद करते हुए यह भी कहा कि अपने यह मामला हमारे ध्यान में लाया है इसके लिए हम आपके आभारी हैं / इस तरह से कोई भी सड़क मार्ग पर गाड़ियों में बैठकर कोई भी कार्य नहीं कर सकता यह नियमों के सख्त खिलाफ है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar traffic Police driver of the car public Traffic Rules Near Main Road Jalandhar Near Bus Stand




































