Fun in lemonade activity by DIPS students Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बढ़ती हुई गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को फ्रेश और एनर्जी से भरपूर महसूस करवाने के लिए डिप्स स्कूल मेहतपुर में लेमोनेड एक्टिविटी करवाई गई / इस गतिविधि के दौरान सभी बच्चों ने ऑनलाइन लेमन ड्रिंक बनाई और अपने परिवार के साथ बैठकर उसका मजा लिया /
. .टीचर्स ने ऑनलाइन गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से नींबू का इस्तेमाल करके अलग-अलग तरह की कई ड्रिंक्स जैसे लेमन मसाला, मिंट लेमन, पाइनएप्पल लेमन आदि बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ उसका मजा ले सकते हैं / इस गतिविधि के दौरान सभी बच्चों ने अपनी मदर्स के साथ मिलकर लेमोनेड बनाया और उसे बहुत ही सुंदर तरीके से सजा कर पेश किया /
..
प्रिंसिपल मुक्ता बहल ने सभी विद्यार्थियों को लेमन ड्रिंक पीने के फायदे बताते हुए कहा कि सुबह उठकर नींबू पानी से सारा दिन बॉडी हाइड्रेट रहती है और एनर्जी बनी रहती है / इसके साथ ही विटामिन सी के लिए नींबू बहुत ही अच्छा नेचुरल प्रोडक्ट है हर रोज एक नींबू का इस्तेमाल करने से हम इस कोरोना महामारी के समय में अपने इम्यून सिस्टम को भी बेहतर रख सकते हैं /
. .एमडी तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की रूचि घर के छोट-मोटे कामों को करने में रहती हैं / हर पल उनमें कुछ नया सीखने का उत्साह और एनर्जी बनी रहती है जो कि विद्यार्थियों को क्रिएटिव बनाने के लिए अति आवश्यक है / सीएओ रमनीक सिंह और जशन सिंह ने इस गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जरूरी है कि हर विद्यार्थी हर कार्य को खुद करना सीखे ताकि वह अपनी जरूरत के कार्यों के लिए दूसरो पर निर्भर ना रहे और इसकी शुरूआत बचपन से ही करनी चाहिए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Fun in lemonade activity by DIPS students Jalandhar




































