PTB News

Latest news
रंग दे प्रकृति - एचएमवी में प्रकृति का रंगारंग उत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मनाई ग्रीन होली, इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी व कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने ऑर्गेनिक व फूलों की होली खे... पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में सांस्कृतिक आदान-प्रदान इंटरैक्टिव कार्यक्रम का आयोजन, आईवी.वर्ल्ड स्कूल में “वार्षिक एथलेटिक्स मीट” का उल्लासपूर्वक और सफल आयोजन, श्रीमती राजविंदर कौर थियारा, चेयरपर्सन जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुए... सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पिंगला घर के विशेष बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली, पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के प्लेसमेंट सेल ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया, पंजाब सरकार ने जालंधर में बड़े पैमाने पर पटवारी/कानूनगों के तबादले, पढ़ें लिस्ट, जालंधर के टांडा अड्डा फाटक के पास पटियाला से पिकअप लेकर आये बजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या,
Translate

32 साल के युवक ने की 100+ शादियां, नहीं दिया किसी को तलाक, बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड,

giovanni vigliotto more than 100 weddings guinness world records Big News america

PTB Shocking न्यूज़ अमेरिका : पूरी दुनिया में एक से एक अजीब रिकॉर्ड बनते रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं दुनिया में बिना तलाक दिए सबसे ज्यादा शादी का रिकॉर्ड किसके नाम है? ऐसा करने वाले व्यक्ति का नाम है- जियोवन्नी विगलियोटो (Giovanni Vigliotto)। उसके नाम 100 से ज्यादा महिलाओं से शादी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पिछले विगलियोटो की कहानी बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके अनुसार विगलियोटो ने साल 1949 से 1981 के बीच बिना तलाक लिए 105 महिलाओं से शादी की। उसकी कोई भी पत्नी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानती थी।

ऐसा कहा जाता है कि उसने हर शादी अलग-अलग नाम से की। उसने अमेरिका के 27 राज्यों और 14 अन्य देशों में की महिलाओं से शादी की थी।उसका असली नाम जियोवन्नी विगलियोटो भी नहीं है। यह नाम उसने आखिरी शादी के लिए इस्तेमाल किया था। इसके बाद वह पकड़ा गया। उस वक्त उसकी उम्र 53 साल थी। उसने दावा किया था कि उसका जन्म 3 अप्रैल, 1929 को इटली के सिसिली में हुआ था और उसका असली नाम निकोलाई पेरुस्कोव है, जबकि एक प्रॉसिक्यूटर ने उसके सभी दावों को झूठ करार दिया था। प्रॉसिक्यूटर ने बताया था कि उसका असली नाम फ्रेड जिप है और उसका जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था।

giovanni vigliotto more than 100 weddings guinness world records Big News america

ऐसा कहा जाता है कि विगलियोटो सभी महिलाओं से चोर बाजार में मिलता था और उन्हें पहली डेट पर ही शादी के लिए प्रपोज कर देता था। फिर शादी के तुरंत बाद वह अपनी नई पत्नी के पैसे, गहने और कीमती समान लेकर भाग जाता था। चुराए गए सामानों को वह चोर बाजार में बेच देता था और फिर वह एक नई महिला का शिकार करने में जुट जाता था। लेकिन उसका शिकार बनी आखिरी महिला ने उसे अमेरिका के फ्लोरिडा में धर दबोचा। इस महिला का नाम शारोन क्लार्क था और वह इंडियाना के चोर बाजार में मैनेजर का काम करती थी। शेरोन क्लार्क ने बताया था कि उसने 13 जून 1981 को उससे शादी की, लेकिन तीन हफ्ते बाद ही उसे छोड़ दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने विगलियोटो को 28 दिसंबर 1981 को गिरफ्तार किया था। जाँच में सामने आया कि वह अपनी पत्नियों को यह कहकर झाँसा देता था कि वो बहुत दूर रहता है, इसलिए सामान लेकर उन्हें उसके पास ही आना होगा। उसके खिलाफ जनवरी 1983 में मुकदमा शुरू हुआ। हर दिन कोर्ट रूम महिलाओं से खचाखच भरा रहता था। उसे कुल 34 साल जेल की सजा हुई थी। इसमें 28 साल की सजा धोखाधड़ी और छह साल की सजा एक से अधिक शादी करने पर हुई थी। साथ ही उस समय $336,000 (वर्तमान में करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया था।

Latest News

Latest News