[smartslider3 slider=7].
[smartslider3 slider=8].
Good news for those traveling in buses SMS will show the Bus location
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल / धर्मशाला : हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब यात्रा शुरू होने से कुछ समय पहले ही यात्रियों को बस की डिटेल्स और कंडक्टर का कान्टेक्ट नंबर उपलब्ध करवाने जा रही है /
[smartslider3 slider=9].
यात्रियों के बस की बुकिंग कराने के बाद बस नंबर और कंडक्टर का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है / यात्रियों को यह जानकारी उनके द्वारा बुकिंग के समय उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा दी जा रही है / इसमें बस किस डिपो या बस स्टेशन से चली यह सबकुछ उपलब्ध कराया जा रहा है /
[smartslider3 slider=10].
[smartslider3 slider=11].
हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला में एसएमएस सुविधा शुरू कर दी गई है जिससे लोगों को अब लाभ भी मिल रहा है / निगम की बस में सफ़र करने वाले यात्री अब बुकिंग करवाने के बाद उनके फोन पर एसएमएस आएगा, जिसमें बस रूट बस नम्बर और कंडक्टर का नंबर दिया जाएगा, जिससे यात्री कंडक्टर से फोन के माध्यम से बस की लोकेशन भी जान सकेगा /
[smartslider3 slider=14].
बस जब निर्धारित बस स्टैंड से चलेगी तो उसके तत्काल बाद यात्रियों को एसएमएस आएगा ताकि यात्री को पता चल सके कि बस कहां पहुंची हैं / यह सुविधा अब यात्रियों की चिंता को ख़त्म कर देगी की कहीं बस छूट न जाए /
[smartslider3 slider=15].
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला में यह सुविधा शुरू कर दी गई है और प्रदेश में भी यह सुविधा जल्द शुरू की जा रही है /
[smartslider3 slider=17].
Good news for those traveling in buses SMS will show the Bus location














