PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

शेयर बाजार में आज देखने को मिली अच्छी तेजी,

good-rise-stock-market-sensex-opened-share-market-india

.

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त के साथ खुले। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1098.02 अंकों की बढ़त के साथ 79,984.24 अंकों पर खुला। तो वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 50 भी 269.85 अंकों की उछाल के साथ 24,386.85 अंकों पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स की 30 में से सभी 30 कंपनियों के शेयर तगड़ी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

.

.

बताते चलें कि इससे पहले, गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार को आरबीआई एमपीसी की मीटिंग के नतीजे आने के बाद बाजार में तीव्र गिरावट आई जो अंत तक जारी रही। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 581.79 अंकों की गिरावट के साथ 78,886.22 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी भी 180.50 अंकों \की गिरावट के साथ 24,117.00 अंकों पर बंद हुआ।

.

.

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि बाकी की 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए थे। गुरुवार को टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था जबकि एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 3.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। इनके अलावा सनफार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर लगभग पूरी तरह से फ्लैट रहे और हरे निशान में बंद हुए।

.

.