PTB News “शिक्षा” : आईसीएसई पैटर्न सेंट सोल्जर इलीट स्कूल जालंधर विहार कपूरथला रोड में नन्हें छात्रों की मेहनत और उनका हौंसला बढ़ाने के लिए ग्रेजुएशन सैरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें यू.के.जी क्लास के नन्हें छात्रों ने कन्वोकेशन में भाग ले डिग्रियां प्राप्त की। सेरेमनी में छात्रों के अभिभावक विशेष रूप उपस्थित हुए। प्रिंसिपल श्रीमती ऋतू चावला ने छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई।
इस अवसर पर छात्रों ने अपनी ख़ुशी का प्रगटावा नाचते, गाते और डांस करते हुए किया। इस के अतिरिक्त एल.के.जी के छात्रों द्वारा कल्चरल प्रोग्राम भी पेश किया गया। सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को शुभ कामनाऐं देते हुए मन लगाकर पढ़ने और मेहनत करने को कहा।





































