PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नगर कीर्तन के बहाने अमेरिका में बड़ी साजिश रचने जा रहा है आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू,

gurpatwant-singh-pannun-hatched-a-big-conspiracy-against-india-in-us-on-pretext-of-nagar-kirtan

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अब अमेरिका से भारत के खिलाफ खुलकर वही साजिश करने जा रहा है, जो कनाडा की जमीन से करता आया है। खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक पन्नू का आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस 26 जनवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन की शुरुआत करके खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह करने जा रहा है। इसके लिए बाकायदा 20 अगस्त से लेकर 17 अक्तूबर के दौरान कई विशेष बैठकें आयोजित की गई हैं।

.

.

यही नहीं बाकायदा सिख फॉर जस्टिस के आतंकियों ने अमेरिका के अलग-अलग शहरों में रहकर इस प्रोपेगेंडा को फैलाने के लिए सोशल मीडिया की टीम का बड़ा सहारा लिया है। विदेशी मामलों के जानकारों का कहना है कि कनाडा की तरह ही अमेरिका की जमीन पर भारत के खिलाफ रची जा रही साजिश में अब अमेरिकी प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं।

.

.

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका की जमीन से भारत के खिलाफ खालिस्तान के नाम पर बड़ी साजिश रच रहा है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पन्नू ने जिस तरीके से कनाडा में सिख समुदाय के चुनिंदा लोगों को भारत के खिलाफ भड़काकर खालिस्तान की मांग के लिए जनमत संग्रह कराया है, अब ठीक उसी पैटर्न पर अमेरिका में वह साजिश रच रहा है।

.

.

हालांकि अभी तक पन्नू का यह कथित जनमत संग्रह फ्लॉप ही रहा है। सिख फॉर जस्टिस के खालिस्तानी चरमपंथियों और आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की ओर से 26 जनवरी और 28 जनवरी को अमेरिका में खालिस्तान के नाम पर जनमत संग्रह कराने की तारीख और इलाके घोषित किए हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के आधार पर 26 जनवरी से कैलिफोर्निया में जनमत संग्रह कराने की तिथि निर्धारित की गई है।

.

.

Latest News