PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

स्कूल लीडरशिप समिट में अनिल चोपड़ा को मिला एजुकेशन पायनियर का अवार्ड,

nisa-honor-st-soldier-chairman-anil-chopra

मेहनत पर भरोसा और सच्ची लग्न रखने से ही मिलती है सफलता : अनिल चोपड़ा

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पूरी ज़िंदगी अनथक मेहनत, देश की उन्नति में एक एहम योगदान देने, सोसाइटी के लिए बेहतरीन काम करते आ रहे, जालंधर शहर की जानी मानी शख्शियत सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन अनिल चोपड़ा को फेडरेशन ऑफ़ प्राइवेट स्कूल्ज वेलफेयर एसोसिएशन और निसा द्वारा एजुकेशन पायनियर एंड इंटरप्रेन्योर एक्सीलेंस अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया।

यह सम्मान हरियाणा बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन और आल इंडिया आल बोर्ड चेयरमैन डॉ.वी.पी यादव और निसा के चेयरमैन डॉ.कुलभूष शर्मा श्री चोपड़ा को निसा स्कूल लीडरशिप समिट में दिया गया। निसा ने श्री चोपड़ा अनिल चोपड़ा को सम्मानित करते हुए कहा कि किसी परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि यह वो शख्शियत हैं जिन्होंने एक स्कूल से शुरुयात की थी और आज वह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के रूप में 35 स्कूलों और 22 कॉलेजों के साथ नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा शिक्षा ग्रुप बना चूका है जिसमें 42000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

इसमें खास यह भी है कि इस ग्रुप ने जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने के लिए हर प्रकार सुविधा प्रदान कर रहा है जिसमें मास्टर राज कँवर चोपड़ा 2 करोड़ स्कालरशिप, उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए फ्री बस सर्विस, हर प्रकार खेल, अन्य गतिविधियां आदि शामिल हैं। इस स्तर पर शिक्षा को पहुँचने के लिए श्री चोपड़ा को यह अवार्ड दिया गया है। इसके साथ अनिल चोपड़ा कन्फडरेशन ऑफ़ पंजाब उनएडिड इंस्टीच्यूशन्स (कॉलेज एसोसिएशन), सी.बी.एस.ई एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन के प्रेजिडेंट के रूप अपना कार्यभार संभाला हुए हैं।

अनिल चोपड़ा ने निसा का धन्यवाद करते हुए अपनी जीवन के सफर को साँझा करते हुए बताया कि उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई बार असफलता का भी मुँह देखना पड़ा लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा और सच्ची लग्न रख अपने काम को ओर बेहतर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पता था कि सफलता पाना को आसान काम नहीं, लेकिन अगर मेहनत पुरे जी-जान से की जाए तो एक दिन सफलता मिलनी तह हो जाती है।

उन्होंने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा कि सफलता किसी को भी एक दम से प्राप्त नहीं होती, हमेशा चलते रहने और खुद पर विश्वाश रखना ही व्यक्ति को सफलता दिलाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता चोपड़ा, दोनों बेटों राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा ने उनके साथ कदम से कदम मिलकर साथ दिया। उल्खनीय है कि अनिल चोपड़ा को क्रेडाई पंजाब द्वारा भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ, बालसबरीज यूनिवर्सिटी डॉक्टरेट डिग्री के साथ सम्मानित कर चुकी है। श्री चोपड़ा शिक्षा ग्रुप के साथ पी.पी.आर ग्रुप, होटल रमाडा सिटी सेंटर, होटल डेज, होटल डेज इन्, पैराडाइस एजुकेशनल सोसाइटी के भी चेयरमैन हैं।