Hans Raj Mahila Maha Vidyalaya : A Nursery of Olympians Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर को खेल जगत में एक प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट संस्था होने का गौरव प्राप्त है, जिसके पृष्ठों पर अनेक सफल ओलम्पियनों की सफल कहानी अंकित है जो इसकी यशस्वी यात्रा को अलंकृत करती है / इस संस्था ने कई अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को ख्याति प्रदान कर उनको पल्लवित व पुष्पित किया है / HMV संस्था सुनीता रानी पर गर्व महसूस करती है,
. .जो प्रसिद्ध एथलीट, पदमश्री व अर्जुन अवार्ड से अलंकृत है तथा मनजीत कौर जिसने राष्ट्रीय स्तर पर 400 मीटर का रिकार्ड बनाया एवं 2004 के एथलीट ओलम्पियाड के लिए चयनित हुई / क्रिकेटर हरप्रीत-अर्जुन अवार्ड, एथलीट राजविन्दर कौर-महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी, सीमा थापर – भारत की सशक्त महिला, मायूरी धनराज, राजेश्वरी, जॉयश्री, ओरोम मैटियोलीबू, सलोनी, प्रितपाल एवं सुरजीत कौर- हॉकी ओलम्पियाड ने विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय अवॉर्ड प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया /
..
प्रसिद्ध ओलम्पियाड श्री मिलखा सिह जी ने भी संस्था में स्पोटर्स मीट पर भ्रमण किया एवं एच.एम.वी. द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की / संस्था प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी स्वयं पंजाब हॉकी (वुमैन विंग) के अध्यक्ष के पद से सुशोभित हैं एवं वुमैन स्पोटर्स के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों में सहभागिता हेतु सम्मानित भी हो चुकी है / उन्होंने एच.एम.वी. संस्था को विश्व ओलम्पिक दिवस की बधाई दी /
. .उन्होंने इस बात पर गर्व महसूस किया कि एच.एम.वी. का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा माका ट्राफी जीतने में एक बड़ा योगदान रहा है / उन्होंने यह भी कहा कि एच.एम.वी. संस्था सदैव एक गौरवशाली विरासत में अपना योगदान देने एवं देश के लिए विशिष्ट खेल महिलाओं को तैयार करने में अग्रणीय रहेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Hans Raj Mahila Maha Vidyalaya : A Nursery of Olympians Jalandhar































