PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, फिर भड़के आप पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप, कहा जंग रहेगी जारी, जाने पूरा मामला,

punjab-amritsar-aap-mla-kunwar-vijay-partap-singh-post-behbal-kalan-firing-incident-pointed-sit-big-news

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में बहिबल कलां गोलीकांड की जांच पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) के अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर जांच कमेटी (SIT) और सरकारी पैरोकारों पर आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस गोलीकांड का फैसला गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में होगा और जंग जारी रहेगी।

.

.

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट सांझा कर SIT और सरकारी गवाहों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुंवर ने ट्वीट कर कहा- बहिबल कलां गोलीकांड का जिम्मेदार कौन है। तीन साल बाद अब एप्रूवर (वादा माफ गवाह) के मुद्दे पर राजनीति क्यों हो रही है? जबकि तब के समय की सरकार ने इस को अप्रूवल दे दी और हाई कोर्ट ने भी इस बारे में 4 जुलाई 2022 को दोषियों की अर्जी खारिज कर दी।

.

.

सरकारी SIT और सरकारी पैरोकार सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। मुझे पहले दिन से ही पूरी आस है कि इंसाफ गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में ही होगा। मेरी जंग जारी रहेगी, हर तसदद (जुल्म) सहने के लिए तैयार हूं। यह पहली बार नहीं है जब कुंवर विजय प्रताप बहिबल कलां पर बोले हैं। इससे पहले अक्टूबर महीने में उन्होंने सीएम भगवंत मान की एक पुरानी वीडियो शेयर कर सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था- 2021 में इस्तीफे के समय आपकी एक वीडियो देखी थी और मैं राजनीतिक का शिकार हो गया था।

.

.

होम मिनिस्टर आप हो और SIT भी आपकी है। गवाहों को SIT मुकरा रही है। SIT गवाहों के बयान दोबारा करवा रही है, दाषियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। विधायक और पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह पर भी गवाहों ने आरोप लगाए थे। इसी साल जुलाई महीने में गवाहों ने कुंवर विजय प्रताप सिंह पर उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और बिना सबूत के गिरफ्तारियां करने का आरोप लगाए। जिसके बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने फायरिंग मामले में गवाहों द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का मुकाबला करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी।

.

.

Latest News