PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पुलिस ने विवादों से बचने के लिए उठाया बड़ा कदम, पेटीएम से होगा चालान का भुगतान,

haryana-ambala-police-updates-now-you-can-pay-challan-through-paytm-big-news

.

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा पुलिस ने डिजिटल की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए वाहन चालकों को राहत दी है। अब चालान होने पर वाहन चालक पेटीएम से चालान का भुगतान कर सकते हैं। इससे पहले चालान का भुगतान सिर्फ नकदी से होता था। पुलिस ने विवादों से बचने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मोबाइल चालान शुरू किए हैं,

.

वाहन चालकों को नकद राशि देकर चालान का भुगतान करना पड़ता था। ऐसे में अब पुलिस ने Paytm से चालान का भुगतान करने की सुविधा प्रदेशभर में शुरू कर दी है। अंबाला पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हरियाणा पुलिस की तरफ से आमजन को पेटीएम ऐप से ट्रैफिक चालान का भुगतान करने की सुविधा प्रदान की गई है। पहले ये यातायात चालान केवल नकद तरीके से भुगतान होता था।

.

.

जब चालक ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हैं तो विवादों से बचने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा यातायात पुलिस की तरफ से यह पहल की गई है। SP रंधावा ने बताया कि कई बार वाहन चालक के पास मौके पर कैश नहीं होता। उसे कैश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। यातायात पुलिस ने पहली बार जुर्माने की राशि के लिए ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करना शुरू किया है। यह भुगतान पेटीएम ऐप के माध्यम से कर सकते हैं।

.

इस पहल के पीछे यह सोच है कि चालानों को चुकाने का सबसे आसान तरीका डिजिटल भुगतान है। आजकल आमजन किसी भी लेनदेन के लिए नकद राशि की तुलना में ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता देते हैं। पेटीएम से चालान भरने के लिए अपने स्मार्टफोन पर पेटीएम ऐप एप्लिकेशन डाउनलोड कर यूज करें। रिचार्ज और बिल भुगतान अनुभाग का चयन करें।

.

.

चालान का पता लगाने और चयन करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें। दिखाई देने वाले विकल्पों में से प्रासंगिक यातायात प्राधिकरण के रूप में हरियाणा ट्रैफिक पुलिस चुनें। आवश्यक विवरण दर्ज करें जैसे-आपका चालान नंबर, वाहन पंजीकरण नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर। जुर्माना राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें और भुगतान करें।

.

.

Latest News