PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र ने लगाई 100 फीट की टंकी से छलांग, टांगों की हड्डियां निकली बाहर, हुई मौत,

haryana-chandigarh-university-bba-student-sumit-water-tank-jump-suicide-video-viral

.

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते खरड़ में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में पढ़ने वाले छात्र ने 100 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके छलांग लगाने की वीडियो सामने आई है। जिसमें वह कूदता दिख रहा है। मरने वाले छात्र की पहचान 19 वर्षीय सुमित छिक्कारा निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।

.

.

वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि मृतक ने ये कदम उठाने से पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। सुमित वह घडूआं स्थित CU में ‌‌BBA का स्टूडेंट था। उसके साथियों आदित्य और वैभव ने बताया कि सुमित उनका दोस्त था, जो कुछ दिनों से पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान था। सुमित ने पहले हाथ की नस काटी और

.

.

फिर अचानक मॉर्डन सिटी सेंटर में बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। जैसे ही दोस्तों व आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर चढ़ा देखा तो वे उसे रोकने की कोशिश में लगे। दो व्यक्ति उसे रोकने के लिए टंकी पर भी चढ़े, लेकिन सुमित ने उन्हें चढ़ता देख टंकी से छलांग लगा दी। युवक उसे सरकारी अस्पताल खरड़ ले आए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

.

जानकारी के मुताबिक युवक की दोनों टांगें टूटी हुई थीं। टांगों की हड्डियां बाहर दिखाई दे रही थी। वह मॉर्डन वैली खानपुर के एक पीजी में अपने दोस्तों के साथ रहता था और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन हरियाणा के बहादुरगढ़ से सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

.

.