PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने मारी 21 लाख की ठगी, परिवार ने जमीन बेचकर दिए थे रुपए,

haryana-women-cheated-nephew-tweenty-one-lakh-panipat-samalkha

.

.

PTB Big न्यूज़ पानीपत : एक युवक को उसके ही लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर ठग लिया। यह ठगी उसके फूफा-बुआ और फूफेरे भाइयों ने की है। मामला हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के रहने वाले युवक से जुड़ा हुआ है जिसने अपनी जमीन बेचकर आरोपियों को 21 लाख रुपये दिए थे। लेकिन, उन्होंने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए।

.

.

जिसके बाद उक्त युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस को दी शिकायत में विनीत सिंह ने बताया कि वह गढ़ी छाज्जू समालखा का रहने वाला है। उसकी सगी बुआ संतोष निवासी यमुना एन्क्लेव में रहते हैं, जिसका बेटा प्रदीप और बहू ऑस्ट्रेलिया भी रहते हैं। दूसरा बेटा संदीप, पानीपत में ही रहता है। इनके अलावा प्रवीन फफडाना व इसका साथी रिंकू को उसने कनाडा जाने के नाम पर 21 लाख रुपए दिए थे। जिसमें से 5 लाख संतोष बुआ को, 2 लाख रुपए संदीप को, 2 लाख रुपए रिंकू को

.

.

व बाकी 12 लाख प्रदीप और फूफा सतबीर को दिए थे। रुपए लेने के बाद संदीप, प्रदीप व प्रवीन फफडाना ने उसे नकली पासपोर्ट पर नकली वीजा दे दिया। विनीत का कहना है कि उसकी घर की आर्थिक हालत अब बिल्कुल खराब है। उसने अपनी जमीन बेचकर ये रुपए आरोपियों को दिए। लेकिन अब वे न ही रुपए वापस कर रहे है और न ही उसे विदेश भेज रहे हैं। फ़िलहाल शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

.

.