PTB Sad न्यूज़ करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है / जिले के तरावड़ी की मंडी सुपर वाइजर मुक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली / मुक्ति तरावड़ी में ही सरकारी फ्लैट में रहती थी / जहां पर उसका शव पंखें से लटका हुआ मिला है / शव के पास से एक डायरी में सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मुक्ति अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पति को बताया है /
मुक्ति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे संस्कार में भी उस परिवार से कोई शामिल नहीं होना चाहिए / आपको यह भी बता दें कि मुक्ति तरावड़ी मंडी में सुपरवाइजर थी / वहीं मुक्ति का पति नायब तहसीलदार है, जिसका नाम अचिन है और वो भिवानी के बाढ़डा में पोस्टेड है / दोनों की शादी को करीब डेढ़ साल हो गया था, पर दोनों के बीच बनती नहीं थी / फिलहाल दोनों अलग रह रहे थे /
सुबह मुक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया / मुक्ति ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ही पति को बताया है / 2 पन्नों का सुसाइड नोट भी शव के पास से बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है / पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंपा जाएगा /
सुसाइड नोट में मुक्ति ने लिखा है कि उसके अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष के लोगों को शामिल न किया जाए / यदि यह सुसाइड नोट महिला ने ही लिखा है तो इससे स्पष्ट है कि वह अपने ससुराल पक्ष के लोगों से नाखुश थी / इसके पीछे का मुख्य कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा /








































