PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

कनाडा में नौकरी का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने की लाखों की ठगी, बायोमेट्रिक के नाम पर हड़पे 5 लाख, FIR हुई दर्ज,

haryana-panipat-immigration-fraud-samalkha-village-atta-travel-agent-fraud-fir-ragistered

.

PTB Big न्यूज़ पानीपत : एक युवक को कनाडा भेजकर और वहां पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक ट्रैवल एजेंट द्वारा लाखों की ठगी कर लेने का बड़ा मामला सामने आया है। यह सनसनखेज मामला हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे का बताया जा रहा है जहां के एक घर पर आने-जाने वाले तीन युवकों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने युवक को झांसे में लेकर करीब 9 लाख रुपये ऐंठ लिए और न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।

.

.

यही महीन इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जवाब देना भी बंद कर दिया है, जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में नवनीत ने बताया कि वह गांव जौरासी खालसा का रहने वाला है। उसका काफी समय से गांव अट्टा निवासी सुरेंद्र और कुलवंत के घर आना-जाना था।

.

15 अगस्त 2022 को दोनों ने उसे बताया कि उनका भतीजा बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। तुम्हारे भाई सचिन को हम कनाडा भेज सकते हैं। इसके लिए तुम्हें 24 लाख रुपए देने होंगे। कनाडा भेजकर वहां काम भी दिलवा देंगे। उनकी बातों पर विश्वास कर 20 सितंबर को तीनों आरोपी उसके घर पहुंचे, और उन्होंने 4 लाख रुपए का चेक ले लिया। आरोपियों ने उसे विश्वास दिलवाया कि वीजा के लिए अप्लाई कर दिया है। उसमें कुछ समय लगता है, काम मार्च 2023 तक हो जाएगा।

.

.

11 अप्रैल 2023 को आरोपी फिर से उसके घर गए और कहा कि तुम्हारे भाई के बायोमेट्रिक फिंगर होने हैं और 5 लाख रुपए ले गए। इसके बाद उनसे कई बार बात की, तो वे हर बार अलग-अलग बात कहकर टालते रहे। कुछ दिन बाद उन्होंने उसके फोन का जवाब देना बंद कर दिया। जब आरोपियों के घर गए, तो उन्होंने कहा कि काम पक्का होगा, नहीं हुआ तो वे पैसे वापस कर देंगे। अब एक साल से ज्यादा का समय हो गया, आरोपियों ने न ही कनाडा भेजा और न ही रुपए लौटाए। जांच-पड़ताल के दौरान पता लगा कि आरोपियों के खिलाफ इसी तरह कबूतरबाजी के पहले भी कई मामले समालखा थाना में दर्ज हैं।

.

.